फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   SDM madam I am alive, pension stopped after appearing dead

Saharanpur News: एसडीएम मैडम मैं जिंदा हूं, मृतक दिखा बंद कर दी पेंशन

Sun, 07 Dec 2025 01:02 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 07 Dec 2025 01:02 AM IST
विज्ञापन
SDM madam I am alive, pension stopped after appearing dead
रामपुर मनिहारान तहसील मुख्यालय पहुंची पीड़ित महिला कैलाशों। संवाद
रामपुर मनिहारान। मैडम जी, मैं जिंदा हूं। किसी ने मुझे मृतक दर्शाकर मेरी पेंशन बंद करा दी है। पेंशन नहीं मिलने की वजह से मेरे सामने रोटी तक का संकट है। तहसील मुख्यालय पर आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में नानौता ब्लॉक के गांव फतेहपुर निवासी कलासो ने कुछ इसी अंदाज में अपनी पीड़ा एसडीएम के समक्ष रखी।
विज्ञापन

कलासो ने एसडीएम डॉ. पूर्वा शर्मा को दिए गए प्रार्थना पत्र में बताया कि बीस वर्ष से उसे विधवा पेंशन मिल रही थी। इसी बीच किसी सरकारी कर्मचारी ने उसे कागजों में मृतक दर्शाकर पेंशन बंद करा दी। पेंशन बंद होने के बाद जब वह सहारनपुर संबंधित विभाग में पहुंची तो तब उसे पता चला कि उसको मृतक दर्शाकर उसकी पेंशन बंद कर दी गई।
विज्ञापन

उसने विभागीय अधिकारी को बताया कि वह जिंदा है। उसकी पेंशन शुरू करा दो। इस पर अधिकारियों ने उससे कहा कि आपको दोबारा ऑनलाइन फॉर्म भरना होगा। पीड़िता का कहना है कि वह घरों में काम कर अपना गुजर बसर कर रही है। उसने एसडीएम ने अपनी पेंशन शुरु कराने की मांग की। एसडीएम डॉ. पूर्वा शर्मा ने संबंधित अधिकारियों को जांच कर महिला की पेंशन शीघ्र शुरू कराने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed