फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   SDM expressed displeasure over finding a mess in the inspection

निरीक्षण में गड़बड़ मिलने पर एसडीएम ने जताई नाराजगी

Tue, 24 Aug 2021 11:33 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 24 Aug 2021 11:33 PM IST
विज्ञापन
SDM expressed displeasure over finding a mess in the inspection
नानौता के किसान सेवक इंटर कालेज में निरीक्षण करती एसडीएम - फोटो : SAHARANPUR
नानौता (सहारनपुर)। एसडीएम रामपुर मनिहारान और तहसीलदार ने नगर के सीएचसी सहित दो शिक्षण संस्थानों का निरीक्षण किया। इस दौरान साफ सफाई व्यवस्था का अभाव, सोशल डिस्टेंस का उल्लंघन, मास्क नहीं लगाने, स्कूल में ऑनलाइन कक्षाएं लगाने के साथ अन्य अनियमितताएं पाने पर चेतावनी देकर सुधारने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा वे दो दिन बाद फिर से निरीक्षण करेंगी।
विज्ञापन

मंगलवार को एसडीएम प्रणता ऐश्वर्या व तहसीलदार नितिन राजपूत ने ब्राइट होम पब्लिक स्कूल का निरीक्षण किया। वहां उन्होंने प्रधानाचार्य मोहम्मद अहमद खान को छात्र छात्राओं को सोशल डिस्टेंस साथ बैठाने, कमरों व मेन गेट पर सैनिटाइजर रखने, लंच कक्षाओं के अंदर कराने, दोनों पाली में बच्चों को पढ़ाने तथा ऑनलाइन कक्षाएं चलाने के निर्देश दिए। इसके बाद उन्होंने सीएचसी पहुंच यहां परिसर में गंदगी, दीवारों के कोने पर पान की पीक, अधिकतर कमरों पर लगे तालों, वेस्टेज को जलाने और मास्क न पहनने पर फटकार लगाई। उन्होंने व्यवस्था में जल्द सुधार के निर्देश दिए। नगर के किसान सेवक इंटर कॉलेज में पहुंच कर स्टाफ रूम में धूल मिट्टी मिलने, घड़ी बंद पाने, स्कूल समय और ऑन लाइन कक्षा चलाने के निर्देश दिए। इस दौरान स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी चमन सिंह, राजेंद्र सिंह नेगी, नरेंद्र पंवार, कॉलेज के प्रधानाचार्य राजपाल सिंह, कृत पाल सिंह, नफीस अंसारी आदि रहे।

नानौता में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर निरीक्षण करती एसडीएम

नानौता में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर निरीक्षण करती एसडीएम- फोटो : SAHARANPUR

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed