फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   SDA Junior Engineer Arrested for Accepting 20000 Bribe

Saharanpur News: 20 हजार रुपये की रिश्वत लेते एसडीए का अवर अभियंता गिरफ्तार

Wed, 06 May 2026 01:26 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Wed, 06 May 2026 01:26 AM IST
विज्ञापन
SDA Junior Engineer Arrested for Accepting 20000 Bribe
एंटी करप्शन टीम द्वारा पकड़ा गया एसडीए का अवर अभियंता आशीष सक्सेना।
सहारनपुर। एंटी करप्शन की टीम ने सहारनपुर विकास प्राधिकरण के अवर अभियंता आशीष सक्सेना को 20 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। वह नवनिर्मित मकान की सील खोलने की एवज में रिश्वत मांग रहा था। अवर अभियंता के खिलाफ थाना सदर बाजार में प्राथमिकी दर्ज कराई है।
विज्ञापन

शिकायतकर्ता विनय कुमार छाबड़ा ने बताया कि नुमाइश कैंप स्थित सेतिया विहार में मोहित अरोड़ा ऑनलाइन मानचित्र स्वीकृत कराकर निर्माण कार्य करा रहे। मानचित्र के विपरीत निर्माण कार्य करने पर मकान मालिक से आठ व 29 अप्रैल को 25-25 हजार रुपये का शमन शुल्क लेकर जमा कराया गया। दोबारा शमन मानचित्र जमा करते हुए सील खोलने की मांग की गई। इस संबंध में सहारनपुर विकास प्राधिकरण सचिव ने अवर अभियंता से 29 अप्रैल को रिपोर्ट मांगी गई थी। आरोप है कि अवर अभियंता आशीष सक्सेना ने 30 अप्रैल को 20 हजार रुपये सुविधा शुल्क मांगा। इस पर शिकायतकर्ता विनय छाबड़ा ने चार मई को एंटी करप्शन में अवर अभियंता की शिकायत की।
विज्ञापन

एंटी करप्शन की टीम ने ट्रैप जाल बिछाया। शिकायतकर्ता को नोटों पर रंग लगाकर दिए। मंगलवार टीम ने आईएमए भवन के पास अरोड़ा होम्योपैथिक स्टोर से अवर अभियंता आशीष सक्सेना को 20 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ लिया और अपने साथ थाना सदर बाजार पहुंच गई। साक्ष्यों के आधार पर थाना सदर बाजार में आरोपी अवर अभियंता के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई।
विज्ञापन
विज्ञापन

-------
-- मूलरूप से प्रयागराज का रहने वाला है आरोपी
20 हजार रुपये की रिश्वत लेते पकड़ा गया आरोपी अवर अभियंता मूलरूप से प्रयागराज में मीरापुर थाना अतरसुइया का रहने वाला है, जो यहां गुरुद्वारा रोड पर रह रहा था। उसकी नियुक्ति 17 जून 1989 को हुई थी। बता दें, कि इससे पहले भी सहारनपुर विकास प्राधिकरण के अवर अभियंता रिश्वत लेते पकड़े जा चुके हैं।

---------
- अब तक 38 अधिकारी-कर्मचारी रिश्वत लेते पकड़े गए
एंटी करप्शन की टीम अब तक 38 अधिकारियों-कर्मचारियों को रिश्वत लेते गिरफ्तार कर चुकी हैं। वर्ष 2023 में आठ, 2024 में 11, वर्ष 2025 में 14 और इस साल अब तक पांच अधिकारी-कर्मचारी गिरफ्तार हो चुके हैं। सबसे ज्यादा गिरफ्तारी राजस्व विभाग से की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed