फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Screws on those selling adulterated mustard oil, took samples

मिलावटी सरसों तेल बेचने वालों पर शिकंजा, सैंपल लिए

Fri, 05 Aug 2022 11:42 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 05 Aug 2022 11:42 PM IST
विज्ञापन
Screws on those selling adulterated mustard oil, took samples
सहारनपुर। मिलावटी सरसों तेल की बिक्री करने वालों पर खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। शुक्रवार को टीम ने शहर से चार सरसों तेल और एक नमूना दूध का गंगोह से लिया। सभी नमूनों को जांच कराने के लिए प्रयोगशाला भेज दिया है।
विज्ञापन

आगामी त्योहारों को लेकर खाद्य सुरक्षा विभाग अलर्ट हो गया है। शुक्रवार को खाद्य सुरक्षा अभिहीत अधिकारी पवन चौधरी और मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी ज्ञानपाल सिंह के नेतृत्व में खाद्य अधिकारियों की टीम शहर के मोरगंज बाजार में पहुंची। यहां टीम ने सरसों तेल के चार नमूने भरे। इसके बाद टीम गंगोह पहुंची। यहां गंगोह-करनाल रोड पर एक टैंकर से दूध का नमूना लिया। इसके अलावा गंगोह में दुकानों का निरीक्षण कर उनके लाइसेंस का चेक किया। साथ ही दुकानदारों को खाद्य पदार्थों के प्रति जागरूक किया। दुकानों से लिए गए सरसों तेल के नमूनों को दिल्ली और दूध का सैंपल जांच के लिए बनारस की प्रयोगशाला भेजा गया है। छापे के दौरान खाद्य सुरक्षा अधिकारी राहुल शुक्ला, महेंद्र यादव, संजीत कुमार, रणधीर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed