फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Scooty rider woman dies due to truck collision

ट्रक की टक्कर से स्कूटी सवार महिला की मौत

Fri, 12 Nov 2021 11:24 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 12 Nov 2021 11:24 PM IST
विज्ञापन
Scooty rider woman dies due to truck collision
रामपुर मनिहारान (सहारनपुर)। दवाई लेकर स्कूटी से लौट रहा दपती ट्रक की चपटे में आ गया। हादसे में ट्रक के नीचे आने से महिला की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पति सकुशल बच गया।
विज्ञापन

राजकुमारी (35) निवासी सुभाष नगर थाना कुतुबशेर सहारनपुर अपने पति अंकित के साथ स्कूटी से रामपुर मनिहारान से दवाई लेकर अपने घर सहारनपुर लौट रही थी। जब वह दिल्ली रोड यूनियन बैंक के पास पहुंचे तो सिलिंडर से लदे ट्रक की चपेट में आ गए। महिला ट्रक के नीचे आ गई। इसमें मौके पर ही महिला की मौत हो गई। हालांकि अंकित सुरक्षित बच गया। सूचना के बाद घटना स्थल पर पहुंची पुलिस ने महिला के शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम पर भेज दिया। हादसे के बाद चालक ट्रक को मौके पर छोड़ कर फरार हो गया। जिसे पुलिस ने कब्जे में ले लिया। थाना प्रभारी जसबीर सिंह ने बताया कि अभी तहरीर नहीं मिली है। तहरीर आने पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। पुलिस ने ट्रक को अपने कब्जे में ले लिया है। चालक की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed