{"_id":"668d1fc256834bd5bd074b4e","slug":"scooty-caught-fire-while-charging-loss-of-lakhs-saharanpur-news-c-34-1-smrt1023-106225-2024-07-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur News: चार्जिंग करते समय स्कूटी में आग लगी, लाखों का नुकसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur News: चार्जिंग करते समय स्कूटी में आग लगी, लाखों का नुकसान
विज्ञापन
-स्कूटी की बैट्री फटने से हुआ हादसा, आग की चपेट में आकर परिवार के चार लोग झुलसे
-देवबंद के धर्मपुर सरावगी गांव का है मामला
फोटो समाचार
संवाद न्यूज एजेंसी
देवबंद/तलहेड़ी बुजुर्ग(सहारनपुर)। धर्मपुर सरावगी गांव में चार्जिंग करते समय स्कूटी में आग लग गई। आग से घर में खड़ी दो अन्य बाइकों समेत लाखों रुपये का सामान भी जलकर नष्ट हो गया। वहीं, आग बुझाते उसकी चपेट में आकर चार लोग बुरी तरह से झुलस गए। घायलों को देवबंद सीएचसी में भर्ती कराया। आग लगने का कारण स्कूटी की बैटरी फटना बताया जा रहा है।
घटना मंगलवार सुबह करीब 4:00 बजे इंतजार पुत्र पप्पू के घर में हुई। घर में धुआं फैलने से जब दम घुटने लगा तो इंतजार की आंख खुल गई। उसने देखा कि घर में रखे सामान में आग की लपटे उठ रही थीं। इंतजार ने परिवार के अन्य सदस्यों को भी जगाया और आग बुझाने में जुट गए। आग की चपेट में आकर इंतजार उसकी पत्नी हिना, खुशी व आहान गंभीर रूप से घायल हो गए। वहीं आग लगने से इलेक्ट्रिक स्कूटी, दो बाइक, फ्रिज, कूलर सीलिंग फैन, बेड गद्दे आदि सामान जलकर नष्ट हो गया है। घटना के बाद आसपास के लोगों ने मुश्किल से आग पर काबू पाया। साथ ही घायलों को उपचार के लिए पहले निजी चिकित्सक और उसके बाद देवबंद सीएचसी में भर्ती कराया। वहीं आगजनी की सूचना मिलते ही नायाब तहसीलदार ने मौके पर पहुंचकर नुकसान का आंकलन किया। ग्राम प्रधान मेहरबान ने बताया कि आग लगने से करीब पांच लाख रुपये का नुकसान बताया जा रहा है।