फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   'Scientists should adopt agricultural technology according to the need'

‘आवश्यकता के अनुरूप कृषि तकनीक अपनाएं वैज्ञानिक’

Tue, 28 Dec 2021 11:30 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 28 Dec 2021 11:30 PM IST
विज्ञापन
'Scientists should adopt agricultural technology according to the need'
कृषि विज्ञान केन्द्र में वैज्ञानिक सलाहकार समिति की बैठक में भाग लेते अधिकारी - फोटो : SAHARANPUR
सहारनपुर। कृषि विज्ञान केंद्र की 26 वीं वार्षिक सलाहकार समिति की बैठक में कृषि वैज्ञानिकों से आवश्यकता के अनुरूप तकनीक अपनाने पर जोर दिया गया। उन्होंने कहा कि मशरूम उत्पादन से ग्रामीण युवाओं को अधिक से अधिक जोड़ा जाए।
विज्ञापन

मंगलवार को कृषि विज्ञान केंद्र सभागार में आयोजित बैठक की अध्यक्षता करते हुए सरदार वल्लभ भाई पटेल विश्वविद्यालय के सेवानिवृत्त संयुक्त निदेशक (प्रसार) डॉक्टर एसके सचान ने कहा कि वैज्ञानिक जनपद की आवश्यकता के अनुरूप ही कृषि तकनीक अपनाएं। उन्होंने कहा कि किसानों को कृषि विविधीकरण के लिए प्रेरित किया जाए। संयुक्त निदेशक प्रसार डॉ. गोपाल सिंह ने कहा कि जनपद मशरूम उत्पादन के क्षेत्र में अग्रणी है। इससे जोड़कर ग्रामीण युवाओं को अधिक से अधिक रोजगार दिया जा सकता है। सहायक प्राध्यापक उद्यान डॉ. हरिओम कटियार ने आम में संतुलित उर्वरकों का प्रयोग करने की सलाह दी। केवीके प्रभारी डॉ. आईके कुशवाहा ने केंद्र की गत वर्षों की प्रगति रिपोर्ट एवं आगामी वर्ष का एक्शन प्लान के संशोधन के लिए प्रस्ताव में रखा। जिसका आवश्यक संशोधन के साथ अनुमोदन किया गया। भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद (अटारी जोन) के निदेशक डॉ. अतर सिंह वेबिनार के माध्यम से बैठक में शामिल हुए। इस दौरान संयुक्त कृषि निदेशक दर्शन सिंह राजपूत, वैज्ञानिक डॉ. सुखदेव सिंह, अमरजीत सिंह राठी, वीरेंद्र कुमार, जिला गन्ना अधिकारी केएमएम त्रिपाठी, राम जतन मिश्र, पवन विश्वकर्मा, सुनीता, यशवीर सिंह, रविंदर, डॉ. विपिन परमार, अभिनव, मैनपाल, सत्यवीर सिंह, आदित्य कुमार त्यागी, सतपाल कौशल, रामवीर सिंह चौहान, हिमांशु सैनी, हिमानी, सुधीर कुमार सैनी, आशुुतोष, सविता, कुंता, शिवकुमार, अश्वनी कुमार, सीताराम, सुमित, संजय, राजाराम आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed