फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   science mein do nakalchi pakde

विज्ञान में दो नकलची पकड़े

Fri, 24 Mar 2017 12:48 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Fri, 24 Mar 2017 12:48 AM IST
विज्ञापन
सहारनपुर।  यूपी बोर्ड की चल रही परीक्षा में बृहस्पतिवार को हाईस्कूल की विज्ञान व इंटरमीडिएट की चित्रकला की परीक्षा संपन्न हुई। हाईस्कूल में 2384 तथा इंटर में 532 विद्यार्थियों ने परीक्षा छोड़ी। सचल दस्तों की टीम ने हाईस्कूल के विज्ञान के पेपर में दो नकलचियों को नकल करते रंगे हाथों पकड़ा है।  
विज्ञापन


प्रथम पाली में दसवीं का विज्ञान और इंटरमीडिएट की चित्रकला आलेखन, चित्रकला प्राविधिक तथा रंजन कला विषय की परीक्षा हुई। हाईस्कूल विज्ञान में पंजीकृत 39968 विद्यार्थियों में से 37784 ने परीक्षा दी। परीक्षा में 2384 अनुपस्थित रहे। इंटरमीडिएट चित्रकला आलेखन की परीक्षा में 9788 पंजीकृत विद्यार्थियों में 8956 परीक्षा में शामिल हुए। 532 अनुपस्थित रहे।
विज्ञापन


चित्रकला प्राविधिक में 551 पंजीकृत में से 506  ने परीक्षा दी। 45 परीक्षार्थी परीक्षा देने नहीं पहुंचे। रंजनकला कला में 20 विद्यार्थियों ने परीक्षा छोड़ी। हाईस्कूल विज्ञान की परीक्षा में दो नकलचियों को नकल करते हुए पकड़ा गया। संयुक्त शिक्षा निदेशक के सचल दस्ते ने बीडी इंटर कॉलेज खेड़ामुगल में एक और एमएसडी इंटर सीढक़ी चौक से एक परीक्षार्थी को नकल करते पकड़ा है। दोनों परीक्षार्थियों की उत्तर पुस्तिकाएं सीज कर दी गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed