{"_id":"612691048ebc3e79fe262200","slug":"schools-opened-smart-class-not-ready-even-in-eight-months-saharanpur-news-mrt553337419","type":"story","status":"publish","title_hn":"खुल गए विद्यालय, आठ माह में भी तैयार नहीं हुई स्मार्ट क्लास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खुल गए विद्यालय, आठ माह में भी तैयार नहीं हुई स्मार्ट क्लास
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहारनपुर। विद्यालयों में कक्षाओं का संचालन शुरू हो चुका है, लेकिन स्मार्ट सिटी योजना के तहत अभी तक एक भी विद्यालय में स्मार्ट क्लास तैयार नहीं की जा सकी हैं। ऐसे में स्मार्ट क्लास में प्रोजेक्टर के सामने बैठकर पढ़ने का बच्चों का सपना अभी तक अधूरा है।
स्मार्ट सिटी योजना के तहत शहर के 20 विद्यालयों में स्मार्ट क्लास बनाई जानी हैं। इनमें परिषदीय प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक तथा माध्यमिक विद्यालय शामिल हैं। 20 विद्यालयों में 22 कक्षाएं स्थापित की जानी हैं। परियोजना का शुभारंभ जिले के प्रभारी मंत्री एवं प्रदेश के कृषि मंत्री सूर्यप्रताप शाही ने 25 दिसंबर 2020 को जेवी जैन इंटर कॉलेज परिसर से किया था। स्मार्ट क्लास सत्र शुरू होने से पहले यानी एक अप्रैल 2021 से पहले तैयार की जानी थी, जिससे बच्चे नए सत्र से स्मार्ट क्लास का लाभ उठा सकें। स्मार्ट सिटी योजना से जुड़े अधिकारी अब तक भी एक भी स्मार्ट क्लास तैयार नहीं कर सके हैं। ज्यादातर विद्यालयों में काम आधा अधूरा करके छोड़ा गया है। राजकीय इंटर कॉलेज में भी केवल बिजली की फिटिंग, टाइल्स और छत पर सीलिंग का कार्य हुआ है। हिंदू कन्या इंटर कॉलेज के एक कमरे में स्मार्ट क्लास के लिए बिजली की फिटिंग की गई है। कुर्सियां आई थीं, लेकिन उन्हें बाद में उठा लिया गया। एसएएम इंटर कॉलेज में भी काम बंद है।
इन विद्यालयों में बननी हैं स्मार्ट क्लास
जिन विद्यालयों में स्मार्ट क्लास बननी हैं, उनमें प्राथमिक विद्यालय कमेला कॉलोनी, प्राथमिक विद्यालय माता गढ़, प्राथमिक विद्यालय बेरी बाग, जूनियर हाईस्कूल मनोहरपुर, कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय, इस्लामिया इंटर कॉलेज, जेबीएस हिंदू कन्या इंटर कॉलेज, एसएएम इंटर कॉलेज, राजकीय इंटर कॉलेज कमेला कॉलोनी, एसडी इंटर कॉलेज, राजकीय इंटर कॉलेज नेहरू मार्केट, राजकीय कन्या इंटर कॉलेज जोगियान पुल, गुरु नानक ब्वाय इंटर कॉलेज, गुरु नानक गर्ल्स इंटर कॉलेज, आर्य कन्या इंटर कॉलेज मटिया महल, श्री दिगंबर जैन कन्या इंटर कॉलेज, केसीसीपी आर्य कन्या इंटर कॉलेज, मुस्लिम गर्ल्स इंटर कॉलेज व हिंदू कन्या इंटर कॉलेज शामिल हैं।
विज्ञापन
वर्जन
स्मार्ट क्लास बनाने का कार्य कई कारणों से लटका हुआ है। योजना से जुड़े उच्चाधिकारियों के साथ विचार विमर्श कर परियोजना पर निर्णय लिया जाएगा। प्रयास यही है कि जल्द से जल्द स्मार्ट क्लास तैयार हों, जिससे की विद्यार्थियों को उनका लाभ हो सके।
कैलाश सिंह, नोडल अधिकारी, स्मार्ट सिटी सहारनपुर।
-----------------------------------------------------
नगर के 20 विद्यालयों में कुल 22 स्मार्ट क्लास बनाई जानी हैं, जिन पर करीब 50 फीसदी काम पहले से हो चुका है। शेष कार्यों को 28 अगस्त से शुरू करा रहे हैं। प्रयास यही रहेगा कि जितना जल्दी हो सके स्मार्ट क्लास तैयार हों, जिससे विद्यार्थी उनका लाभ उठा सकें।
ज्ञानेंद्र सिंह, नगरायुक्त/सीईओ, स्मार्ट सिटी सहारनपुर