फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   School will give certificate regarding e-mail id of students

प्रत्येक छात्र की ई-मेल आईडी सही, देना होगा प्रमाण पत्र

Sun, 05 Jun 2022 11:42 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 05 Jun 2022 11:42 PM IST
विज्ञापन
School will give certificate regarding e-mail id of students
प्रत्येक माध्यमिक विद्यालय की वेबसाइट और कक्षा नौ से 12 तक के प्रत्येक छात्र की ई-मेल आईडी बनाई गई
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सहारनपुर। माध्यमिक शिक्षा परिषद ने सभी राजकीय, सहायता प्राप्त व वित्तविहीन विद्यालयों की वेबसाइट तथा कक्षा नौ से 12 तक के प्रत्येक विद्यार्थी की ई-मेल आईडी अनिवार्य की है। विद्यालयों ने किसी विद्यार्थी की ई-मेल आइडी फर्जी नहीं बनाई है। विद्यालयों को इसका प्रमाण पत्र देना होगा। जिला विद्यालय निरीक्षक ने इसके लिए सभी विद्यालयों को पत्र लिखा है।
जनपद में कुल 335 माध्यमिक विद्यालय हैं। जिनमें 56 राजकीय, 81 सहायता प्राप्त और शेष वित्तविहीन विद्यालय शामिल हैं। विद्यालयों का पूरा डाटा एक क्लिक पर मौजूद रहे। इसके लिए परिषद ने प्रत्येक विद्यालय की वेबसाइट अनिवार्य की है। इस पर विद्यालयों की लोकेशन, शिक्षकों और स्टाफ की स्थिति, भवन की स्थिति और छात्रों की संख्या आदि का ब्योरा रहेगा। इसके अतिरिक्त कक्षा नौ से 12वीं तक के प्रत्येक छात्र की ई-मेल आईडी इसलिए बनाई गई है। जिससे सूचनाओं का आदान-प्रदान ई-मेल के जरिए किया जा सके। जिला विद्यालय निरीक्षक के निर्देश पर बीते माह सभी विद्यालयों ने अपनी वेबसाइट और कक्षा नौ से 12 के प्रत्येक विद्यार्थी की ई-मेल आईडी बनाई है। सभी ई-मेल आईडी सही है। इसके लिए विद्यालयों से प्रमाण पत्र लिया जा रहा है। यदि किसी भी छात्र की आईडी फर्जी पाई जाती है तो विभाग कार्रवाई करेगा।
विज्ञापन

माध्यमिक शिक्षा परिषद से जारी आदेश के तहत सभी विद्यालयों की वेबसाइट और कक्षा नौ से 12 तक के प्रत्येक विद्यार्थी की ई-मेल आईडी बनवाई गई है। शत प्रतिशत विद्यालय ऐसा कर चुके हैं। सभी विद्यार्थियों की ई-मेल आईडी सही है। इसका प्रमाण पत्र देने के निर्देश प्रधानाचार्यों को दिए हैं।-रविदत्त, जिला विद्यालय निरीक्षक
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed