{"_id":"64fe0504db34b7c97c097908","slug":"school-vehicles-running-without-fitness-eight-stopped-saharanpur-news-c-30-1-sah1001-9224-2023-09-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur News: बगैर फिटनेस के दौड़ रहे स्कूली वाहन, आठ किए बंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur News: बगैर फिटनेस के दौड़ रहे स्कूली वाहन, आठ किए बंद
विज्ञापन
सहारनपुर। जिले में विभिन्न स्कूलों के वाहन बिना फिटनेस ही सड़कों पर बेखौफ चल रहे हैं। ऐसे वाहन मालिक छात्र-छात्राओं की जिंदगी के साथ खिलवाड़ कर रहे हैं। संभागीय परिवहन विभाग ने तीन दिन का विशेष अभियान चलाकर बिना फिटनेस 24 स्कूली वाहनों को पकड़ा। जिनमें से आठ को बंद कराया।
संभागीय परिवहन विभाग से 1052 स्कूली वाहन पंजीकृत हैं। इनमें 204 ऐसे स्कूली वाहन हैं, जो मानकों के विपरीत सड़कों पर फर्राटा भर रहे हैं। वाहन मालिक अधिक पैसा कमाने के चक्कर में बच्चों की जान की भी परवाह नहीं कर रहे हैं। इसी के चलते परिवहन विभाग ने छह से आठ सितंबर तक बिना फिटनेस स्कूली वाहनों को पकड़ने के लिए विशेष अभियान चलाया था।
अभियान के दौरान 24 स्कूली वाहनों को पकड़ा, जो बिना फिटनेस चल रहे थे। इनमें से आठ वाहन बंद किए गए। 70 वाहनों को निलंबित किया जा चुका है। सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी प्रवर्तन एमपी सिंह ने बताया कि बिना फिटनेस स्कूली वाहन मालिकों को नोटिस दिए गए हैं, ताकि वह कार्यालय में अपने वाहनों की फिटनेस करा लें।
विज्ञापन
- सॉफ्टवेयर अपडेट से ई-चालान में आ रही समस्या
वाहनों का ऑनलाइन चालान के लिए विकसित किए गए एप को अपडेट किया जा रहा है। इसके चलते परिवहन अधिकारियों को ऑनलाइन चालान करने में परेशानी हो रही है। अन्य दिनों के मुकाबले चालान काफी कम हो रहे हैं। एप प्रिंटर से कनेक्ट नहीं हो रहा। यहीं नहीं एक चालान करने के तुरंत बाद ही लॉग आउट हो जा रहा है।