{"_id":"6071ead88ebc3ec445530532","slug":"school-operators-demonstrate-for-relief-package-saharanpur-news-mrt53391855","type":"story","status":"publish","title_hn":"राहत पैकेज के लिए विद्यालय संचालकों का प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राहत पैकेज के लिए विद्यालय संचालकों का प्रदर्शन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहारनपुर। उत्तर प्रदेश मान्यता प्राप्त विद्यालय शिक्षक संघ से जुड़े विद्यालय संचालकों ने राहत पैकेज की मांग कर शनिवार को हकीकतनगर स्थित धरना स्थल पर प्रदर्शन किया। यहां से हाथों में बैनर लेकर नारेबाजी करते कलक्ट्रेट पहुंचे। साथ ही मांग नहीं माने जाने पर 16 अप्रैल के बाद विद्यालय खोलने की चेतावनी दी।
संघ के प्रांतीय अध्यक्ष डॉ. अशोक मलिक ने कहा कि बीते वर्ष कोरोना के चलते विद्यालय सालभर बंद रहे। इस कारण अधिकांश अभिभावक फीस जमा नहीं कर सके। ऐसे में विद्यालय संचालक आर्थिक तंगी से गुजर रहे हैं। शिक्षकों को भी पूरा वेतन नहीं दिया जा रहा है। इस बार फिर से कोरोना के नाम पर विद्यालयों को बंद कर दिया गया है। संगठन की मांग है कि सरकार मान्यता प्राप्त विद्यालयों के लिए आर्थिक पैकेज जारी करें। यदि ऐसा नहीं होता है तो 16 अप्रैल के बाद सभी विद्यालय संचालक विद्यालय खोलने को मजबूर होंगे। इसमें गय्यूर आलम, सरफराज खान, वजाहत, केपी सिंह, समरीन, अमजद अली, नकलीराम, लोकेश वत्स, जितेंद्र गोरियान, शिव कुमार, रजनीश त्यागी, अरविंद शर्मा, नरेश वर्मा, प्रकाश पांडेय, जावेद, ऋषिपाल, प्रवीण गुप्ता, बिजेंद्र प्रधान आदि शामिल रहे।