{"_id":"68d2f8522f8e7f1df700b4b2","slug":"school-going-girl-stabbed-by-bike-riders-conditschool-going-girl-stabbed-by-bike-riders-condition-criticalon-critical-saharanpur-news-c-30-1-smrt1014-159281-2025-09-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur News: बाइक सवारों ने स्कूल जा रही छात्रा को मारा चाकू, हालत गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur News: बाइक सवारों ने स्कूल जा रही छात्रा को मारा चाकू, हालत गंभीर
विज्ञापन
विज्ञापन
सरसावा(सहारनपुर)। गांव पिलखनी में बाइक सवार दो युवकों ने स्कूल जा रही पिलखनी निवासी कक्षा 12 की छात्रा शगुन पर रास्ते में चाकू से हमला कर दिया। राहगीरों की मदद से घायल छात्रा को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने अज्ञात हमलावरों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
घटना सोमवार सुबह आठ बजे की है। गांव पिलखनी के सीताराम ने बताया कि उसकी बेटी शगुन जनता इंटर कॉलेज अहमदपुर ब्राह्मण में कक्षा 12 की छात्रा है। सोमवार सुबह शगुन गांव से विद्यालय जाने के लिए साइकिल लेकर निकली थी। बेटी जैसे ही पिलखनी रेलवे फाटक के समीप पहुंची तभी बाइक सवार दो युवकों ने उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। इसी बीच एक ने उसकी बेटी के पेट में चाकू मार दिया, जिसमें उसकी बेटी शगुन गंभीर रूप से घायल हो गई। जब तक लोगों को कुछ समझ पाते बाइक सवार भाग गए। मेडिकल कॉलेज में भर्ती छात्रा की हालत गंभीर बनी है।
विज्ञापन
पीड़ित पिता ने बताया कि शगुन का अपनी सहपाठी छात्राओं के साथ कुछ विवाद हो गया था। इस पर उनके परिजन 19 सितंबर को गांव में उसके घर मारपीट की नीयत से आए थे। उस समय वह परिवार सहित कहीं गया हुआ था। दोनों छात्राओं के परिजन धमकी देते हुए चले गए थे जब उन्होंने पुलिस में शिकायत की तो पुलिस ने दोनों पक्षों के बीच समझौता करा दिया था। उधर, पुलिस ने बताया कि सीताराम की तहरीर पर दो अज्ञात हमलावरों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन