{"_id":"651f06ec660bd9dcef067864","slug":"school-bus-collides-with-bike-youth-dies-saharanpur-news-c-30-1-smrt1051-10827-2023-10-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur News: स्कूल की बस ने बाइक में मारी टक्कर, युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur News: स्कूल की बस ने बाइक में मारी टक्कर, युवक की मौत
Fri, 06 Oct 2023 12:26 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
Updated Fri, 06 Oct 2023 12:26 AM IST
विज्ञापन
सहारनपुर। बेहट रोड पर स्कूल की बस ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार युवक की मौत हो गई, जबकि उसका साथी गंभीर रूप से घायल हुआ। देहात कोतवाली पुलिस ने बस को कब्जे में लिया, जबकि चालक फरार हो गया। अज्ञात चालक के खिलाफ मृतक के परिजनों ने रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों के सुपुर्द कर दिया।
देहात कोतवाली क्षेत्र के गांव माहेश्वरी निवासी मनोज (26) पुत्र सतीश मजदूरी करता था। बृहस्पतिवार की सुबह वह बाइक पर अपने साथी मिंकू पुत्र समुद्र सेन के साथ शहर की तरफ आ रहा था। बेहट रोड वह जब गांव देवला के पास पहुंचे तो एक स्कूल की बस ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में मौके पर ही मनोज की मृत्यु हो गई, जबकि मिंकू गंभीर रूप से घायल हुआ। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर बस को कब्जे में लिया, जबकि चालक भागने में कामयाब रहा। मिंकू को दिल्ली रोड स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया।
देहात कोतवाली इंस्पेक्टर मनोज चाहल ने बताया कि बस पुलिस के कब्जे में है। मृतक के परिजनों ने अज्ञात चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। चालक की पहचान कर गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।