फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Scheduled caste man used to live in the air after seeing his sister's face

Saharanpur News: बहनजी की शक्ल देखकर हवा में रहता था अनुसूचित जाति व्यक्ति

Sat, 20 May 2023 12:26 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Sat, 20 May 2023 12:26 AM IST
विज्ञापन
Scheduled caste man used to live in the air after seeing his sister's face
सहारनपुर। पूर्व मंत्री डॉ. धर्म सिंह सैनी ने उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद की सभा में बसपा सुप्रीमो मायावती की तारीफ की। उन्होंने कहा कि मायावती की झलक देखकर अनुसूचित जाति का व्यक्ति हवा में रहता था। आज समाज आपको भी देख ऐसे ही जोश में है।
विज्ञापन

दरअसल, शुक्रवार को भगीरथ जयंती पर जनमंच प्रेक्षागृह में सैनी समाज का धार्मिक एवं सामाजिक कार्यक्रम था। जिसमें मुख्य अतिथि उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य पहुंचे थे। उनके अलावा भाजपा के सैनी समाज के अनेक नेता शामिल थे। कार्यक्रम में पूर्व मंत्री डॉ. धर्म सिंह सैनी ने मायावती का जिक्र किया। कहा, वह बसपा में रहे हैं। जब बीएसपी का अनुसूचित जाति का व्यक्ति बहनजी की झलक देखकर पूरे जोश में और हवा में रहता था। उन्होंने केशव प्रसाद की ओर इशारा करते हुए कहा कि आज उन्हें देख कर समाज के के लोगों में भी वैसा ही जोश आ रहा है।
विज्ञापन

भाजपा ने चुनाव जीता नहीं, जबरन छीना : इमरान
सहारनपुर। निकाय चुनाव के परिणाम के बाद से बसपा के पश्चिमी उत्तर प्रदेश संयोजक इमरान मसूद लगातार व्यवस्था पर सवाल उठा रहे हैं। अब उन्होंने सोशल मीडिया लिखा है, जिसमें वह मतगणना में गड़बड़ी की बात कह रहे हैं। उनका कहना है कि भाजपा नेताओं ने पहले ही ऐलान कर दिया था कि महापौर सीट पर भाजपा प्रत्याशी आठ हजार वोटों से जीतेगा और भाजपा प्रत्याशी इतने ही वोट से जीता। उन्होंने लिखा है कि भाजपा जबरदस्ती चुनाव जीती है, लेकिन भाजपा के लोग भी अंदर से जानते हैं कि उन्होंने चुनाव जीता नहीं, बल्कि जबरदस्ती छीना है। उन्होंने समाजवादी पार्टी पर भी मुस्लिमों के लिए मुफीद नहीं होने का आरोप लगाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed