फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Schedule released, Una Himachal MEMU train will run from tomorrow to Haridwar

Saharanpur: शेड्यूल जारी, कल से हरिद्वार तक चलेगी ऊना हिमाचल मेमू ट्रेन

Thu, 29 Feb 2024 11:39 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Thu, 29 Feb 2024 11:39 AM IST
सार

एक मार्च से ऊना हिमाचल मेमू ट्रेन हरिद्वार तक दौड़ेगी। इसकी समयसारिणी जारी कर दी गई है। ऊना हिमाचल-हरिद्वार मेमू ट्रेन के हरिद्वार तक विस्तार होने से लोगों को काफी फायदा मिलेगा।

विज्ञापन
Schedule released, Una Himachal MEMU train will run from tomorrow to Haridwar
मेमू ट्रेन, सहारनपुर - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

रेलवे ने ऊना हिमाचल-सहारनपुर मेमू ट्रेन का शेड्यूल जारी कर दिया है। एक मार्च से ऊना हिमाचल मेमू ट्रेन हरिद्वार तक दौड़ेगी। सहारनपुर पहुंचने के समय में पांच मिनट का बदलाव किया गया है। ट्रेन का सहारनपुर-हरिद्वार के बीच रुड़की में ठहराव रहेगा। इससे हरिद्वार जाने वाले लोगों को खासी राहत मिलेगी।

विज्ञापन


हिमाचल के लोगों की मांग थी कि ट्रेन नंबर 04502 ऊना हिमाचल-सहारनपुर मेमू ट्रेन का विस्तार हरिद्वार तक किया जाए। अब रेलवे ने इस ट्रेन का विस्तार हरिद्वार तक करते हुए समयसारिणी जारी कर दी है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: बदले की आग ने उजाड़े दो परिवार: तीन की गई जान, एक अस्पताल में और छह गिरफ्तार, क्षेत्र में PAC तैनात

विज्ञापन
विज्ञापन

ट्रेन नंबर 04501 सहारनपुर-ऊना हिमाचल मेमू ट्रेन सहारनपुर से सुबह 6:30 बजे रवाना होती है, जो सरसावा, यमुनानगर-जगाधरी, अंबाला, राजपुरा, फतेहगढ़ साहिब, रूपनगर, नंगलडैम होते हुए ऊना हिमाचल प्रदेश में दोपहर 12:30 बजे पहुंचती है।

वापसी में ट्रेन नंबर 04502 ऊना हिमाचल-सहारनपुर मेमू ट्रेन दोपहर 1:50 बजे चलकर सहारनपुर शाम 7:15 बजे आती है, लेकिन, एक मार्च से यह ट्रेन सहारनपुर में शाम 7:20 बजे आएगी। उसी समय 7:25 बजे हरिद्वार के लिए रवाना हो जाएगी, जिसका रुड़की पहुंचने का समय रात 8:04 बजे है। हरिद्वार में यह ट्रेन रात नौ बजे पहुंचेगी।

वापसी में दो मार्च को हरिद्वार से सुबह 4:30 बजे रवाना होगी। रुड़की सुबह 5:25 बजे आएगी। सहारनपुर में सुबह 6:20 बजे तक आ जाएगी। इसके बाद यहां से 10 मिनट रुकने के बाद 6:30 बजे ऊना हिमाचल के लिए प्रस्थान करेगी।

यह होगा फायदा
ऊना हिमाचल-हरिद्वार मेमू ट्रेन के हरिद्वार तक विस्तार होने से लोगों को काफी फायदा मिलेगा। आने वाले दिनों में कांवड़ यात्रा शुरू होने वाली है। हरियाणा व सहारनपुर से बड़ी संख्या में कांवड़िये हरिद्वार जाते हैं। जिनको यह ट्रेन काफी राहत देगी।

इनके अलावा सामान्य दिनों में भी हरिद्वार जाने वालों की संख्या अच्छी खासी रहती है। शताब्दी, जनशताब्दी, श्रीगंगानगर, बाड़मेर एक्सप्रेस आदि ट्रेनें हरिद्वार जाती हैं, लेकिन इन ट्रेनों से सामान्य यात्री नहीं जा पाते।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed