फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Scene of four deaths captured on camera; car dragged for 300 meters.

Saharanpur News: कैमरे में कैद चार मौतों का मंजर 300 मीटर तक घिसटी कार

Sun, 28 Jun 2026 01:21 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Sun, 28 Jun 2026 01:21 AM IST
विज्ञापन
Scene of four deaths captured on camera; car dragged for 300 meters.
एक्सप्रेसवे के कैमरे में कैद हुआ हादसा। स्त्रोत पुलिस  - फोटो : Samvad
सहारनपुर। दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर स्कार्पियो कार की टक्कर से टियागो कार करीब 300 मीटर तक घिसटी थी। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार दो बार डिवाइडर से टकराने के बाद पलट गई थी। एक्सप्रेसवे पर लगे सीसीटीवी कैमरे में यह हादसा कैद हो गया। वहीं, जिला प्रशासन ने भी उच्च स्तरीय समिति बनाई है, जो पूरे मामले की जांच करेगी।
विज्ञापन

बता दें, कि शुक्रवार को दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे से सोनीपत के मंढोरा गांव निवासी दो परिवार अलग-अलग कारों से हरिद्वार जा रहा था। रामपुर मनिहारान क्षेत्र में गांव हलगोया के कट पर चालक जयदेव टियागो कार को पीछे कर रहा था। जिस जगह हादसा हुआ, वहां पर कट है, जिससे जयदेव अपनी कार को पीछे कर ले जाना चाहते थे। घटनास्थल पर मौजूद प्रत्यक्षदर्शी एनएचएआई के पेट्रोलकर्मी के मुताबिक, टियागो कार चालक ने पीछे हटाते समय डिपर नहीं जलाया हुआ था। इसी दौरान पीछे से आ रही स्कार्पियो कार की टियागो कार में भीषण टक्कर हुई थी। वहीं, सीसीटीवी कैमरे में कैद हुए इस हादसे के वीडियो में देखा जा सकता है कि टक्कर होने के बाद टियागो कार घसीटती हुई करीब 300 मीटर तक चली गई थी। स्कार्पियो कार भी टक्कर लगने के बाद पलट गई थी। दोनों कारों के क्षतिग्रस्त होने से अंदाजा लगाया जा सकता है कि स्कार्पियो चालक की रफ्तार कितनी तेज रही होगी। हादसे के बाद एक्सप्रेसवे पर वाहनों की लाइन लग गई थी।
विज्ञापन

उधर, जिलाधिकारी अरविंद कुमार चौहान की तरफ से समिति बनाई गई है, जो यह पता करेगी कि हादसे के क्या-क्या कारण रहे। अगर वह क्षेत्र ब्लैक स्पॉट है तो वहां पर सुरक्षा के क्या इंतजाम हो सकते हैं आदि कई बिंदुओं पर अपनी रिपोर्ट देगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
टक्कर लगने से टूटी पसलियां, दम घुटने से मौत
दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर सड़क हादसे का शिकार हुए प्रवीण, पत्नी प्रीति, सुदेश और शिवांश की पोस्टमार्टम आ गई है। इसमें पता चला कि टक्कर लगने चारों की पसलियां टूटी हुई थी। पसलियां टूटने से फेफड़ों और श्वसन तंत्र पर गंभीर असर हुआ, जिससे दम घुटने के कारण उनकी मौत हो गई। पुलिस ने पोस्टमार्टम रिपोर्ट को भी जांच में शामिल कर लिया है।
----
पुलिस की निगरानी में चल रहा उपचार
पुलिस जांच में सामने आया कि स्कार्पियो कार को प्रवीण ने अपनी पत्नी नीलम के नाम करा रखा है। स्कार्पियो चालक प्रवीण का इलाज चल रहा है, जो एसबीडी जिला अस्पताल में भर्ती है। उस पर पुलिस की निगरानी है।
---------

परिजनों के अनुरोध के बाद रात में ही हुआ पोस्टमार्टम
हादसे के बाद जिला अस्पताल पहुंचे जिलाधिकारी अरविंद कुमार चौहान से परिजनों ने अनुरोध किया था कि रात में ही पोस्टमार्टम कराया जाए। इसके बाद शुक्रवार देर रात ही प्रवीण, उनकी पत्नी प्रीति, सुदेश और भतीजे शिवांश का पोस्टमार्टम कराया गया। परिजन रात में ही शवों को लेकर सोनीपत के गांव मंढोरा के लिए निकल गए थे। इसके साथ ही घायल जयदेव, प्रीति व भूमि को भी छुट्टी दिलाकर अपने साथ ले गए थे।

-------
फिलहाल आरोपी का अस्पताल में इलाज चल रहा है। वह बोलने की स्थिति में नहीं है। आरोपी चालक ने शराब पी रखी थी इसकी अभी पुष्टि नहीं हो सकी।
- पवन कुमार, सीओ
-------
हादसे को लेकर समिति बनाई गई है। इसमें जिला प्रशासन और पुलिस के अधिकारी शामिल रहेंगे, जहां पर हादसा हुआ है इसके अलावा भी ब्लैक स्पॉट पर सुरक्षा के इंतजाम किए जाएंगे।
- अरविंद कुमार चौहान, जिलाधिकारी

एक्सप्रेसवे के कैमरे में कैद हुआ हादसा। स्त्रोत पुलिस 

एक्सप्रेसवे के कैमरे में कैद हुआ हादसा। स्त्रोत पुलिस - फोटो : Samvad

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed