फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Scavengers inlaid lock on the Corporation's Store

सफाईकर्मियों ने निगम के स्टोर पर ताला जड़ा

Sat, 04 Feb 2017 12:01 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर Updated Sat, 04 Feb 2017 12:01 AM IST
विज्ञापन
Scavengers inlaid lock on the Corporation's Store
hangama - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
सहारनपुर में विभिन्न समस्याओं से जूझ रहे नगर निगम के सफाईकर्मियों ने कार्य बहिष्कार कर हड़ताल की। इतना ही नहीं, कर्मचारियों ने नगर निगम के स्टोर पर ताला जड़ते हुए काम रोकने का भी प्रयास किया। 
विज्ञापन


 अखिल भारतीय सफाई मजदूर संघ, उत्तर प्रदेश राज्य सफाई कर्मचारी संघ, अखिल भारतीय सफाई मजदूर कांग्रेस और सफाईकर्मी वेलफेयर एसोसिएशन संयुक्त रूप से सफाईकर्मियों के हित में आंदोलन कर रही हैं।
विज्ञापन


बृहस्पतिवार को धरना और प्रदर्शन किया गया था। संगठनों ने शुक्रवार को हड़ताल पर रहने का एलान किया था। पूर्व घोषणा के अनुरूप शुक्रवार को सभी सफाईकर्मी हड़ताल पर रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


पूर्वाह्न करीब 11 बजे इकट्ठा हुए सफाईकर्मियों ने नगर निगम के स्टोर पर ताला जड़ते हुए अपना विरोध प्रकट किया। समस्याओं का समाधान नहीं होने पर आंदोलन तेज करने की चेतावनी दी।

प्रदर्शनकारियों में सोनी आजाद, बृजमोहन चनालिया, सतीश आदिवाल, रघुवीर चंदेल, रमेश कश्यप, अब्दुल गफ्फार, मनमोहन सूद, सुनील, महेंद्र आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed