फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   SC-ST Act case has registered against the accused for beaten up video viral case in Saharanpur

UP: सहारनपुर में मारपीट का वीडियो वायरल, आरोपी के खिलाफ एससी-एसटी एक्ट का मुकदमा दर्ज

Fri, 24 Mar 2023 05:43 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, सहारनपुर
अमर उजाला ब्यूरो, सहारनपुर Published by: कपिल kapil Updated Fri, 24 Mar 2023 05:43 PM IST
सार

Saharanpur News : सहारनपुर में मारपीट का वीडियो वायरल करने के मामले में आरोपी के खिलाफ एससी-एसटी एक्ट का मुकदमा दर्ज हुआ है।

विज्ञापन
SC-ST Act case has registered against the accused for beaten up video viral case in Saharanpur
सहारनपुर में मारपीट का मामला। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सहारनपुर जनपद में मारपीट कर वीडियो वायरल करने के आरोप में एक युवक के खिलाफ एससी-एसटी एक्ट का मुकदमा दर्ज हुआ है। मामला बड़गांव क्षेत्र के गांव रत्नहेड़ी का है। उधर, पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

विज्ञापन


वायरल वीडियो में गांव रतनहेड़ी निवासी दो-तीन युवक पड़ोसी गांव पीपलो निवासी युवक की पिटाई करते दिखाई दे रहे है। इस दौरान मारपीट करने वाला युवक गाय पकड़कर गोकशों को बेचने की बात कह रहा है। 
विज्ञापन


वहीं भीम आर्मी के कार्यकर्ताओं ने वायरल वीडियो पर आपत्ति जताते हुए शुक्रवार को पीड़ित पंकज पुत्र धनी सिंह के साथ थाने पहुंच कर कार्रवाई की मांग की। इस दौरान भीम आर्मी कार्यकर्ताओं ने पीपलो निवासी रामभूल पुत्र यशपाल के खिलाफ मारपीट करने, जाति सूचक शब्द कहने व गाली देने का आरोप लगाकर थाने पर तहरीर दी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: डबल मर्डर की ऐसी वारदात: कांप उठेगी रूह, थाने पहुंचा पूर्व पार्षद सऊद, बोला- नहर में फेंकीं दोनों की लाशें

पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर एससी-एसटी एक्ट में मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। थाना प्रभारी योगेश शर्मा का कहना है कि एससी-एसटी एक्ट में मामला दर्ज कर जांच की जा रही है।

यह भी पढ़ें: ये कैसी मां: प्रेमी संग मिलकर अपने दो बच्चे मार डाले,हत्या से पहले मासूमों के हाथ-पैर बांध डाला था बेड के अंदर

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed