{"_id":"67291ebd947b41b0f4067c66","slug":"sbba-team-won-by-228-runs-due-to-sahas-and-raghavs-centuries-saharanpur-news-c-30-1-smrt1053-135268-2024-11-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur News: साहस और राघव के शतकों की बदौलत 228 रन से जीती एसबीबीए की टीम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur News: साहस और राघव के शतकों की बदौलत 228 रन से जीती एसबीबीए की टीम
Tue, 05 Nov 2024 12:51 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
Updated Tue, 05 Nov 2024 12:51 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहारनपुर। साहस और राघव के शानदार शतकों की बदौलत एसबीबीए क्रिकेट एकेडमी की टीम ने जीवा क्रिकेट एकेडमी को 228 रन के विशाल अंतर से हराया। मौका था नालंदा वर्ल्ड स्कूल में आयोजित स्वर्गीय प्रेमवती देवी मेमोरियल क्रिकेट प्रतियोगिता के तहत हुए मुकाबले का। साहस और राघव को संयुक्त रूप से प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।
जीवा क्रिकेट एकेडमी की टीम ने टॉस जीतकर एसबीबीए की टीम को पहले बल्लेबाजी करने के लिए आमंत्रित किया। एसबीबीए की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए निर्धारित 40 ओवर में 270 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया। साहस ने 101 और राघव ने 102 रन की व्यक्तिगत पारी खेली। जीवा एकेडमी की ओर से अश्वनी, प्रियांशु और यशवीर ने एक-एक विकेट लिया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी जीवा क्रिकेट एकेडमी की टीम तेजी से रन बनाने के प्रयास में 17.2 ओवर में मात्र 42 रन पर ढेर हो गई।
पुनीत और अनुराग चौहान ने दस-दस रन की पारी खेली। एसबीबीए के लिए अर्णव धीमान और हरीश ने तीन-तीन विकेट लिए। मैच के अंपायर वंशपाल और वैभव पंवार रहे। इस दौरान नालंदा स्कूल के चेयरमैन डॉ. सुभाष चौधरी, निदेशक मुकुल चौधरी, प्रधानाचार्य आशुतोष मिश्रा, आयोजन समिति सचिव विक्रांत चौधरी, एसडीसीए के मीडिया प्रभारी सैयद मशकूर, विक्की, मोहम्मद सलमान, आमिर, राकेश टंडन, सचिन सैनी, श्रीकांत चौधरी, रमन तोमर, नीरज कुमार आदि मौजूद रहे।