{"_id":"6193f2698f5e2718b769229f","slug":"sbba-cricket-academy-won-the-match-by-five-wickets-saharanpur-news-mrt5650949141","type":"story","status":"publish","title_hn":"एसबीबीए क्रिकेट एकेडमी ने पांच विकेट से जीता मैच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एसबीबीए क्रिकेट एकेडमी ने पांच विकेट से जीता मैच
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहारनपुर। श्री भूतेश्वर इंटर कॉलेज के मैदान पर आयोजित सेठ घनश्याम दास मेमोरियल अंडर-14 क्रिकेट प्रतियोगिता में दूसरे दिन एक मुकाबला हुआ। एसबीबीए क्रिकेट एकेडमी की टीम ने इस्लामिया क्रिकेट क्लब को पांच विकेट से हराया।
इस्लामिया क्रिकेट एकेडमी की टीम के कप्तान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए इस्लामिया क्रिकेट एकेडमी की टीम ने निर्धारित 15 ओवर में चार विकेट गंवाकर 161 रन बनाए। इमरान ने 51 तथा मुर्शीद ने 34 रन बनाए। गेंदबाजी में लकी ने 2 विकेट लिए। 162 रन का लक्ष्य लेकर बल्लेबाजी करने के लिए मैैदान पर उतरी एसबीबीए क्रिकेट एकेडमी की टीम ने 14.1 ओवर में पांच विकेट गंवाकर लक्ष्य हासिल कर लिया। आयुष सैनी ने 53 तथा सागर ने नाबाद 26 रन बनाए। इस्लामिया क्रिकेट एकेडमी के लिए मुर्शीद और मोइन ने एक-एक विकेट लिया। मैन ऑफ द मैच आयुष सैनी को चुना गया, जिन्हें राजीव गोयल उर्फ टप्पू द्वारा सम्मानित किया गया। इस मौके पर सहारनपुर डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन के सचिव लतीफ उर रहमान, साजिद उमर, सत्यम शर्मा, राकेश शर्मा, रणधीर कपूर, विक्रांत चौधरी, संजय शर्मा, मृदुल गर्ग आदि मौजूद रहे।
भारतीय टीम में चयन पर वासु को बधाई
सहारनपुर। जनपद के क्रिकेट खिलाड़ी वासु वत्स का अंडर-19 भारतीय क्रिकेट टीम में चयन होने से खेल प्रेमियों में खुशी की लहर है। मंगलवार को सहारनपुर डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष अमर गुप्ता, सचिव लतीफ उर रहमान, रवि सिंघल, योगेश गुप्ता, पुण्य गर्ग, राज कुमार राजू, अमित सेठी, पाल्ली कालरा, परविंदर सिंह, साजिद उमर, राकेश शर्मा, सैयद मशकूर, सत्यम शर्मा, विक्की चौधरी, आमिर कुरैशी, रणधीर कपूर, राजीव गोयल टप्पू, संजय, अर्जुन कुमार, रवीश राठी, तनवीर आदि ने वासु को बधाई दी।