फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   SBBA Cricket Academy won the Little Champs competition

एसबीबीए क्रिकेट एकेडमी ने जीता लिटिल चैंप्स प्रतियोगिता

Wed, 11 May 2022 11:15 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 11 May 2022 11:15 PM IST
विज्ञापन
SBBA Cricket Academy won the Little Champs competition
भूतेश्वर इंटर कॉलेज मैदान पर चल क्रिकेट प्रतियोगिता में विजेता टीम - फोटो : SAHARANPUR
सहारनपुर। श्री भूतेश्वर इंटर कॉलेज मैदान पर आयोजित लिटिल चैंप्स क्रिकेट प्रतियोगिता में एसबीबीए क्रिकेट एकेडमी की टीम विजेता रही है। फाइनल मुकाबले में मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार मोहम्मद अनस को दिया गया, जबकि वंश कश्यप प्रतियोगिता के बेस्ट बैट्समैन चुने गए।
विज्ञापन

प्रतियोगिता का फाइनल मैच बुधवार को एसबीबीए क्रिकेट एकेडमी और रॉयल क्रिकेट एकेडमी के बीच खेला गया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए एसबीबीए क्रिकेट एकेडमी की टीम ने निर्धारित 20 ओवर में चार विकेट गंवाकर 183 रन बनाए। अनस ने नाबाद 102 व भानु ने 39 रन का योगदान दिया। रॉयल क्रिकेट एकेडमी की ओर से प्रिंस, रितिक, आदित्य और हिमांशु ने एक-एक विकेट लिया। 184 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी रॉयल क्रिकेट एकेडमी की टीम धीमी गति से रन बनाने की वजह से 20 ओवर में सात विकेट पर 155 ही रन बना सकी। इस प्रकार एसबीबीए क्रिकेट एकेडमी ने यह मुकाबला 28 रन से जीत लिया। बेस्ट बॉलर आर्यन सिंघल व बेस्ट फील्डर वंश अरोड़ा को चुना गया। समापन के अवसर पर सहारनपुर डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन के सचिव लतीफ उर रहमान, साजिद उमर, सैयद मश्कूर, राजीव गोयल, रणधीर कपूर, भावना तोमर और नदीम ने विजेता और उप विजेता टीक को पुरस्कृत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed