{"_id":"63e141447ca738127e0780cc","slug":"sant-shiromani-ravidas-hostel-will-be-better-aseem-arun-saharanpur-news-c-14-1-107556-2023-02-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"संत शिरोमणि रविदास छात्रावास होंगे बेहतर : असीम अरुण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संत शिरोमणि रविदास छात्रावास होंगे बेहतर : असीम अरुण
Mon, 06 Feb 2023 11:34 PM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
Updated Mon, 06 Feb 2023 11:34 PM IST
विज्ञापन
सर्किट हाउस में भाजपा में शामिल कार्यकर्ताओ को संबोधित उत्तर प्रदेश सरकार में समाज कल्याण मंत्र
सहारनपुर। प्रदेश सरकार में समाज कल्याण मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) असीम अरुण ने कहा कि अमृतकाल का बजट देश को नई ऊंचाइयों पर ले जाएगा। केंद्र सरकार ने भविष्य के 25 वर्ष को देखते हुए बजट जारी किया है, जिसमें सर्व समाज का ध्यान रखा गया।
सर्किट हाउस में पत्रकार वार्ता के दौरान मंत्री असीम अरुण ने कहा कि केंद्र और प्रदेश की भाजपा सरकारें संविधान निर्माता बाबा साहेब डाॅ. भीमराव आंबेडकर के सपनों को साकार कर रही है। संत शिरोमणि रविदास जयंती देशभर में सर्वसमाज द्वारा पूरे हर्षोल्लास के साथ मनाई जा रही है। इस मौके पर संत शिरोमणि रविदास छात्रावास को बेहतर बनाए जाने की रूपरेखा तैयार की गई है। समय पर छात्रों को छात्रवृत्ति मिलेगी। इसके साथ ही छात्रावास में बायोमेट्रिक हाजिरी की व्यवस्था की जाएगी और प्रदेश भर के छात्रावास का सुंदरीकरण होगा। श्रीरामचरित मानस के मुद्दे को लेकर पूछे गए सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि विपक्ष नफरत फैलाने की राजनीति करता है। पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव कई योजनाएं अपने कार्यकाल की होने का दावा करते हैं। उन्हीं का नारा था कि काम बोलता है। अगर सपा सरकार ने प्रदेश विकास कार्य कराए होते तो उनकी दोबारा सरकार बनती, लेकिन योगी सरकार ने अनेक विकास कार्य कराए, जिसकी वजह से जनता ने दोबारा प्रदेश में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में सरकार बनाई है। अब प्रदेश में कानून का राज है। आगामी नगर निकाय और लोकसभा चुनाव में भाजपा ऐतिहासिक जीत हासिल करेगी। इस दौरान विधायक राजीव गुंबर, जिला पंचायत अध्यक्ष चौधरी मांगेराम, राकेश जैन, पूर्व विधायक महावीर राणा, जगपाल सिंह, शीतल विश्नोई, नरेश धनगर, विश्व दयाल छोटन, गौरव गर्ग आदि मौजूद रहे।
भाजपा की सदस्यता ग्रहण की
समाज कल्याण मंत्री असीम अरुण के समक्ष वरदान घागरी, आशीष वाल्मीकि, रवि, विक्रम चंचल, योगेश शर्मा, महेंद्र कुमार, इंदरपाल, श्याम सिंह, हरीश सैनी, मोहित नागवंशी, प्रियांशु, विकास, श्याम सिंह, सत्येंद्र कश्यप, दीपक गुप्ता, भीमसेन कोरी,चंद्रप्रकाश, महिपाल, ज्ञानचंद, जगदीश सिंह, संजीव आदि ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की।