{"_id":"603a76128ebc3ee91d29c935","slug":"sant-ravidas-strengthens-unity-brotherhood-dharam-singh-saini-saharanpur-news-mrt5275052147","type":"story","status":"publish","title_hn":"संत रविदास ने एकता, भाईचारा को मजबूत किया : धर्म सिंह सैनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संत रविदास ने एकता, भाईचारा को मजबूत किया : धर्म सिंह सैनी
विज्ञापन
सुल्तानपुर में रविदास जयंती में शामिल झांकी।
- फोटो : SAHARANPUR
संत रविदास ने एकता, भाईचारे को मजबूत किया : धर्म सिंह सैनी
चिलकाना/बड़गांव/रामपुर मनिहारान। संत रविदास की जयंती पर देहात में धूमधाम से शोभायात्राएं निकाली गई। इसमें शामिल झांकियां आकर्षण का केंद्र रहीं। इस दौरान मंदिरों में हवन पूजन भी किए गए।
सुल्तानपुर में संत रविदास जयंती समारोह का शुभारंभ आयुष राज्य मंत्री डॉ. धर्म सिंह सैनी, पूर्व विधान परिषद सदस्य डॉ. मेघराज सिंह जरावरे, केएन तिवारी, डॉक्टर सोनू सैनी, डॉ. हुकुम सिंह ने किया। डॉ. धर्म सिंह सैनी ने कहा कि संत रविदास ने समाज में एकता, भाईचारा एवं समानता को मजबूत करने का कार्य किया। डॉ. मेघराज सिंह जरावरे ने भी अपने विचार रखे। शोभायात्रा में शामिल रथ पर संत रविदास जी की मूर्ति लेकर बैठे अजय सैनी ने सबसे अधिक बोली लगाई थी, जबकि सारथी की बोली चंदा राम ने दी। शोभायात्रा रविदास मंदिर से शुरू होेकर चिलकाना के बाजारों तथा मोहल्लों से होती हुई पुन: मंदिर पर संपन्न हुई। चेयरमैन अकबर कुरैशी, चौ. देवी सिंह, विनोद सहगल, हरिचंद प्रधान रहे। वहीं, तेलीपुरा, दौलतपुर, चलाकपुर, दास्सामजरा, बड़गांव तथा रावणपुर में भी रविदास जयंती पर भंडारे का आयोजन किया गया।
बड़गांव स्थित संत रविदास मंदिर में सुबह हवन पूजन किया गया। दोपहर बाद शोभायात्रा निकाली गई। इसका शुभारंभ डॉ. श्याम सिंह ने किया। दल्हेड़ी, बालूमाजरा, अंबेहटाचांद, चंदपुर, सिरसली,मिर्जापुर,रत्नहेड़ी, भगवानपुर आदि में भी भव्य शोभायात्राएं निकाली गई। रामपुर मनिहारान के मोहल्ला इकराम में श्री रविदास मंदिर से झांकियां निकाली गई। इसका उद्घाटन सांसद फजलुर्रहमान, डॉ. ब्रजपाल सिंह, आमान खान, अरशद ठेकेदार, नगर पंचायत चेयरमैन प्रतिनिधि विवेकांत सिंह, पूर्व विधायक महिपाल माजरा, जनेश्वर प्रसाद, कुलदीप बालियान कोआर्डिनेटर बसपा, चौधरी जोगेंद्र सिंह, चौधरी प्रदीप, डा.रोहित राज गौतम ने किया। शोभा यात्रा में कर्णवीर सिंह, दिनेश मैनवाल, पंकज, प्रधान मोहर सिंह, सीएस बौद्ध आदि रहे।