फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Sant Ravidas Jayanti processions came out with bandleaders

Saharanpur News: बैंडबाजों संग निकली संत रविदास जयंती शोभायात्राएं

Tue, 07 Feb 2023 09:37 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Tue, 07 Feb 2023 09:37 PM IST
विज्ञापन
Sant Ravidas Jayanti processions came out with bandleaders
ांव बढेडी कोली की शोभायात्रा में शामिल झांकी
सहारनपुर। जिले के देहात में संत रविदास जयंती के मौके पर बैंडबाजों संग भव्य शोभायात्राएं निकाली गईं। इस दौरान शोभायात्रा में शामिल आकर्षक झांकियां सभी का मन मोह रही थी। जगह-जगह पुष्प वर्षा से शोभायात्राओं को स्वागत किया गया।
विज्ञापन

गंगोह में संत रविदास मंदिर कमेटी के तत्वावधान में कालेज मार्ग स्थित रविदास मंदिर से शोभायात्रा का शुभारंभ मुख्य अतिथि गुरमीत सहगल ने झंडी दिखाकर किया। बैंडबाजों, झांकियों और नासिक ढोल पार्टी के साथ शोभायात्रा गणेश चौक, मेन रोड, शिव चौक, नानौता चौक, रामबाग रोड, गुलाम औलिया चौक से होते हुए वापस रविदास मंदिर पहुंचकर संपन्न हुई। शिवचौक पर बसपा नेता पूर्व चेयरमैन नोमान मसूद एवं उनके पुत्र हमजा मसूद के साथ ही कई संस्थाओं ने भी पुष्पवर्षा और जलपान से शोभायात्रा का स्वागत किया। कमेटी अध्यक्ष धीरज डाबरे ने आभार जताया। विरेंद्र, नरेंद्र सहगल, बृजपाल सहगल, रवि गौतम, आकाश डाबरे, टिंकू राजा, धीरज डाबरे रहे।
विज्ञापन

नागल के गांव बढेड़ी कोली में भव्य शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा का उद्घाटन पूर्व विधायक रविंद्र मोल्हू एवं ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि प्रणव चौधरी ने किया। गांव मीरपुर मोहनपुर, नासिर डिगोली, फतेहपुर, जोला डिंडोली में भी शोभा यात्रा निकाली गई। इनमें मुकेश मोल्हू, बिजेंद्र प्रधान, लेखराम, नरेश अमीन, कल्लू, प्रवीण, शांति, सुभाष, प्रमोद एडवोकेट आदि रहे। गागलहेड़ी में भव्य शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा रविदास मंदिर से शुरू होकर कस्बे के मुख्य मार्गो से होती हुई दिनारपुर गांव से होते हुए वापस रविदास मंदिर पर आकर समाप्त हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

चिलकाना के गांव पटना उर्फ नयाबांस, मरोड़गढ़ तथा तिड़फवा में रविदास जयंती पर शोभायात्रा का आयोजन किया गया। अमरजीत, अनुज, राजा, बादल, सचिन, अरुण, मुकेश, संयोजक सेमकुमार, रामपाल सिंह, राजेंद्र, मोहित खरे, बलजीत, महेंद्र आदि रहे।

ांव बढेडी कोली  की शोभायात्रा में शामिल झांकी

ांव बढेडी कोली की शोभायात्रा में शामिल झांकी

ांव बढेडी कोली  की शोभायात्रा में शामिल झांकी

ांव बढेडी कोली की शोभायात्रा में शामिल झांकी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed