फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Sanjay Saini of the district honored at Gur Mahotsav

गुड महोत्सव में जिले के संजय सैनी सम्मानित

Mon, 08 Mar 2021 12:26 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 08 Mar 2021 12:26 AM IST
विज्ञापन
Sanjay Saini of the district honored at Gur Mahotsav
सहारनपुर। लखनऊ में रविवार को संपन्न हुए दो दिवसीय गुड़ महोत्सव में जनपद में प्रगतिशील किसान संजय सैनी को सम्मानित किया गया। उन्होंने महोत्सव में न सिर्फ विभिन्न प्रकार के गुड़ का स्टॉल लगाया बल्कि गुड़ के गुणों पर व्याख्यान भी दिया। उन्हें प्रदेश के गन्ना विकास मंत्री सुरेश राणा ने शील्ड देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन

जैविक खेती करने वाले प्रगतिशील किसान संजय सैनी ने बताया कि वे साढे़ छह क्विंटल गुड़ लेकर महोत्सव में आए थे। इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान सभागार में लगे महोत्सव में स्टाल लगाकर 40 प्रकार के गुड़ की बिक्री की। इनमें स्वर्ण भस्म युक्त गुड़, हरड़, आंवला, अजवायन, सौंठ, शतावर, सौंप, अलसी, तिल आदि प्रकार के गुड़ शामिल हैं। उन्होंने बताया कि महोत्सव में उनका सारा गुड़ बिक गया। उन्होंने गुड़ के गुणों पर भी विस्तार से जानकारी दी। जिस पर उन्हें रविवार को प्रदेश के गन्ना विकास मंत्री सुरेश राणा ने शील्ड देकर सम्मानित किया। उनके अलावा जिले के रविन्द्र तोगड़िया, प्रदीप कुमार और राहुल कांबोज आदि ने भी गुड़ महोत्सव में भाग लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed