फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Sanitize the school, took samples of teachers

स्कूल को कराया सैनिटाइज, शिक्षकों के नमूने लिए

Mon, 13 Dec 2021 11:33 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 13 Dec 2021 11:33 PM IST
विज्ञापन
Sanitize the school, took samples of teachers
सहारनपुर। नगर के एक प्रतिष्ठित सीबीएसई स्कूल के तीन शिक्षक कोरोना पॉजिटिव आए हैं, जिसके बाद चिकित्सा विभाग ने सोमवार को स्कूल जाकर संपर्क में आए शिक्षकों और स्टाफ के नमूने लेकर जांच के लिए लैब भेजे, साथ ही कक्षों को सैनिटाइज कराने के बाद बंद कर दिया गया। बोर्ड परीक्षा भी एक कक्ष में कराई गई।
विज्ञापन

स्कूल की एक शिक्षिका शादी से लौटी थी, जिसके बाद उसको कुछ तकलीफ थी। जांच में दस दिसंबर को उसकी कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। इसके बाद विभाग ने शिक्षिका के संपर्क में आए अन्य शिक्षकों और परिजनों के सैंपल कराए थे। रविवार को आई जांच रिपोर्ट में दो शिक्षक, जिनमें एक महिला और एक पुरुष था और एक शिक्षिका का बेटा संक्रमित मिले थे। तीन दिन में तीन शिक्षकों के संक्रमित मिलने के बाद से स्कूल के शिक्षक और स्टाफ घबराया हुआ है। सोमवार को चिकित्सा विभाग की टीम ने जाकर तीनों संक्रमितों के संपर्क में आए शिक्षकों और स्टाफ सदस्यों के नमूने लेकर आरटी-पीसीआर जांच के लिए लैब भेजे। इसके अलावा सभी कक्षों और कार्यालय को सैनिटाइज कराया गया। स्कूल में सीबीएसई की दसवीं और 12वीं की टर्म-1 की परीक्षाएं भी चल रही हैं। सोमवार को 12 विद्यार्थियों की परीक्षा थी, जिनके बैठने की व्यवस्था एक ही कक्ष में की गई।
विज्ञापन

कोरोना से बचने को खानपान में लाएं सुधार
सहारनपुर। कोरोना से बचाव के लिए शरीर में रोग प्रतिरोधक क्षमता का अच्छा होना बेहद जरूरी है। इसके लिए लोग खानपान में बदलाव लाकर खुद के साथ ही अपने बच्चों को भी बीमारियों से बचा सकते हैं। जिला अस्पताल के बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. बिरेंद्र भट्ट की सलाह है कि बच्चों की इम्युनिटी बढ़ाने के लिए खानपान बदलें।
विज्ञापन
विज्ञापन

उनकी सलाह है कि लोग खुद के साथ ही अपने बच्चों को हरी पत्तेेदार सब्जियां जैसे पत्तागोभी, पालक, ब्रोकली जैसी हरी पत्तेदार सब्जियां खिलाएं। इनमें विटामिन ए, सी, के, कैलिशयम, आयरन, पोटेशियम और मैग्नीशियम जैसे पोषक तत्व होते हैं। फलों में संतरा, नींबू और अमरूद जैसे खट्टे फलों में विटामिन-सी और एंटी-ऑक्सीडेंट भरपूर मात्रा में होते हैं। नियमित रूप से इनके सेवन से इम्यूनिटी को बढ़ाने में काफी मदद मिलती है। दूध और दही में भरपूर मात्रा में प्रोटीन, विटामिन, कैल्शियम और मैग्नीशियम जैसे खनिज पाए जाते हैं, जो शारीरिक विकास और इम्यूनिटी बढ़ाने में मदद करते हैं। इसके अलावा दालें पोषक तत्वों से भरपूर होती हैं। इसके सेवन से न सिर्फ शरीर में ऊर्जा का स्तर बढ़ाने बल्कि हड्डियों को मजबूत करने और इम्यूनिटी को बढ़ाने में भी मदद मिलती है, साथ ही जंक फूड और पैकेट में आने वाली खाद्य सामग्री बच्चों को न खिलाएं।

कोरोना से बचाव के लिए एक ओर जहां मास्क, सोशल डिस्टेंसिंग और सफाई जरूरी है। उससे अधिक जरूरी सही खानपान है। यदि शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता अच्छी हो तो बीमारियां होने की खतरा कम हो जाता है।
डॉ. संजीव मांगलिक, सीएमओ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed