{"_id":"671421e28959ccd477001d48","slug":"samples-of-three-injections-made-in-dehradun-failed-distribution-banned-saharanpur-news-c-30-1-smrt1051-134239-2024-10-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur News: देहरादून में बने तीन इंजेक्शनों के नमूने फेल, वितरण पर लगी रोक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur News: देहरादून में बने तीन इंजेक्शनों के नमूने फेल, वितरण पर लगी रोक
Sun, 20 Oct 2024 02:47 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
Updated Sun, 20 Oct 2024 02:47 AM IST
विज्ञापन
सहारनपुर। उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में बने स्टेरॉयड व विटामिन के तीन इंजेक्शन मानकों पर खरे नहीं उतरे हैं। औषधि प्रशासन ने रिपोर्ट आने के बाद निर्माता फर्म, मेडिकल एजेंसी को नोटिस जारी करते हुए वितरण पर रोक लगा दी है, साथ ही जो इंजेक्शन बचे हैं, उन्हें वापस करने के निर्देश दिए गए।
औषधि निरीक्षक आशुतोष कुमार चौबे ने बताया कि नौ अगस्त को ट्रांसपोर्ट नगर स्थित सिटी फार्मा से स्टेरॉयड व विटामिन इंजेक्शन के तीन नमूने लिए गए थे, जिनकी रिपोर्ट दो दिन पहले औषधि प्रशासन विभाग को प्राप्त हो गई है। रिपोर्ट में तीनों ही नमूने अधोमानक पाए गए हैं। स्टेरॉयड तो वैसे ही शरीर को नुकसान पहुंचाता है, लेकिन अगर वह भी नकली हो तो यह तो और भी नुकसानदायक होगा।
स्टेरॉयड का इस्तेमाल करना दिल और गुर्दों को नुकसान पहुंचाता है। यह सेहत से खिलवाड़ है। तीनों इंजेक्शनों में 60 से 70 फीसदी दवा मिली है। इंजेक्शन बनाने वाली फर्म देहरादून की है। औषधि प्रशासन विभाग ने निर्माता फर्म व मेडिकल एजेंसी को नोटिस जारी किया है, साथ ही कहा गया कि इन इंजेक्शनों को न बेचा जाए। जो भी स्टॉक में बचा है, उसे निर्माता फर्म को वापस भेजा जाए। औषधि निरीक्षक ने यह भी बताया कि जिस फर्म के नमूने मानकों पर खरे नहीं उतरे हैं, उस पर पहले भी केस दर्ज कराया जा चुका है।ा