फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Samples of 155 people including five travelers from abroad were taken

विदेश से आए पांच यात्रियों सहित 155 लोगों के नमूने लिए

Tue, 07 Dec 2021 11:39 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 07 Dec 2021 11:39 PM IST
विज्ञापन
Samples of 155 people including five travelers from abroad were taken
सहारनपुर। चिकित्सा विभाग ने मंगलवार को 155 लोगों के नमूने लेकर कोरोना की आरटी-पीसीआर जांच के लिए लैब भेजे। इन 155 लोगों में विदेश से आए पांच यात्री और दो दिन पहले संक्रमित मिले मरीज के संपर्क में आए 150 लोग शामिल हैं।
विज्ञापन

मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. संजीव मांगलिक ने बताया कि पांच लोग विदेश से आए हैं, जिनके नमूने लेकर जांच के लिए भेजे गए हैं। इनके अलावा मिशन कम्पाउंड निवासी जिस व्यक्ति की कोरोना रिपोर्ट सोमवार को पॉजिटिव आई थी। उनके संपर्क में आए 150 लोगों के भी नमूने लेकर जांच के लिए भेज दिए गए हैं। इससे पहले विदेश से आए 27 लोगों की जांच कराई जा चुकी है, जिनकी रिपोर्ट निगेटिव रही है। उन्होंने यह भी बताया कि विदेश से आए जो दो यात्री गायब चल रहे थे वह भी मिल गए हैं, जिनकी जांच बुधवार को कराई जाएगी।
विज्ञापन

------
28,424 ने लगवाया टीका
सहारनपुर। कोरोनारोधी टीकाकरण अभियान के तहत मंगलवार को 409 बूथों पर टीकाकरण हुआ। कुल 65,500 लोगों को टीका लगाने का लक्ष्य रखा गया था, जिनके सापेक्ष 28,424 लोग वैक्सीन की पहली और दूसरी खुराक लेने केंद्रों पर पहुंचे। यानी मंगलवार को 41.5 फीसदी टीकाकरण रहा। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. सुनील कुमार वर्मा ने बताया कि दो दिन से टीकाकरण कराने वालों की संख्या बढ़ी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed