{"_id":"63bb02b67e99d8289c17cd71","slug":"same-anesthesiologist-in-women-s-district-hospital-saharanpur-news-mrt6209443173","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur News: महिला जिला अस्पताल में एक ही बेहोशी का डॉक्टर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur News: महिला जिला अस्पताल में एक ही बेहोशी का डॉक्टर
विज्ञापन
जिला महिला अस्पताल
- फोटो : SAHARANPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महिला जिला अस्पताल में एक ही बेहोशी का डॉक्टर
सहारनपुर। महिला जिला अस्पताल में पिछले एक साल से एक ही बेहोशी का डॉक्टर है। ऐसे में 24 घंटे ऑपरेशन की सेवा गड़बड़ा रही है। हाल यह है कि एसबीडी जिला अस्पताल से बेहोशी के डॉक्टरों को बुलाकर काम चल रहा है। जिसके बाद ही ऑपरेशन होते हैं।
महिला जिला अस्पताल 110 बेड का है। यहां प्रसव के लिए गर्भवती महिलाओं के ऑपरेशन की 24 घंटे की सुविधा है। डॉक्टरों की ड्यूटी आठ-आठ घंटे की तीन शिफ्ट में लगाई जाती है। इस लिहाज से महिला अस्पताल में बेहोशी के कम से कम तीन डॉक्टर होने चाहिए। यहां एनेस्थेटिस्ट (बेहोशी का डॉक्टर) के पांच पद सर्जित है। पिछले साल से बेहोशी के एक डॉक्टर का स्थानांतरण दूसरे जनपद में हो गया था। उनके जाने से एक ही बेहोशी के डॉक्टर रह गए। करीब एक साल बीत चुका है। अभी तक महिला जिला अस्पताल को शासन से सर्जित पद के अनुसार एनेस्थेटिस्ट नहीं मिला है। चार पद खाली चल रहे हैं। महिला जिला अस्पताल में रोजाना 10 से 15 गर्भवती महिलाओं के प्रसव ऑपरेशन से किए जाते हैं। वैसे यहां पर प्रतिदिन 25 से 30 प्रसव होते हैं।
महिला जिला अस्पताल में एक एनेस्थेटिस्ट (बेहोशी का डॉक्टर) है। जरूरत पड़ने पर एसबीडी जिला अस्पताल से बेहोशी के डॉक्टर बुलाकर काम चला रहे हैं। एनेस्थेटिस्ट के जितने पद महिला अस्पताल में सर्जित हैं, उनमें से चार पद खाली हैं। कई बार शासन को पत्र लिखा जा चुका है।
विज्ञापन
- डॉ. रामरतन सिंह सुमन, सीएमएस, महिला अस्पताल