फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Salute to Bapu by remembering him passionately

बापू का भावपूर्ण स्मरण कर नमन किया

Sun, 30 Jan 2022 11:30 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 30 Jan 2022 11:30 PM IST
विज्ञापन
Salute to Bapu by remembering him passionately
कांग्रेस महानगर कार्यालय पर महात्मा गांधी की पुण्य तीथि मनाते कांग्रेसी - फोटो : SAHARANPUR
सहारनपुर। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्य पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने महानगर कार्यालय पर गांधी जी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें नमन किया। इस अवसर पर विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया।
विज्ञापन

कांग्रेस जिलाध्यक्ष चौधरी मुजफ्फर अली व महानगर अध्यक्ष वरुण शर्मा ने महात्मा गांधी का भावपूर्ण स्मरण करते हुए कहा कि उन्होंने अहिंसा और सर्वधर्म समभाव का संदेश देकर आजादी के आंदोलन का सफल नेतृत्व किया। उन्होंने आजादी के बाद भारत को एकजुट रहकर विकास का मार्ग प्रशस्त होने का संदेश दिया। उसी का नतीजा है कि आज देश सांप्रदायिक सौहार्द और मजबूत लोकतंत्र की बदौलत विश्व में मिसाल है।
विज्ञापन

पूर्व विधायक सुरेंद्र कपिल ने महात्मा गांधी को युग-युगांतर तक संपूर्ण राष्ट्र ही नहीं अपितु संपूर्ण विश्व का प्रेरणा स्रोत बताया। विधायक ने कहा कि महात्मा गांधी ने अहिंसा का जो पाठ संपूर्ण विश्व को पढ़ाया वह आज भी संपूर्ण जगत को मानवता की शिक्षा देता है। इस अवसर पर जिला प्रवक्ता गणेश दत्त शर्मा, जिला उपाध्यक्ष मनीष त्यागी, हरिओम मिश्रा, धर्मपाल जोशी, अशोक जैन, आरिफ मंसूरी, सौरभ भारद्वाज, अखिलेश शर्मा, संजय कपिल, सचिन वर्मा, प्राणनाथ, रवि कुमार, रिंकू जाटव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed