फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Salesman dies due to collision with tractor at petrol pump

Saharanpur News: पेट्रोल पंप पर ट्रैक्टर की टक्कर से सेल्समैन की मौत

Sun, 17 Sep 2023 01:15 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 17 Sep 2023 01:15 AM IST
विज्ञापन
Salesman dies due to collision with tractor at petrol pump
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बेहट। कोतवाली बेहट क्षेत्र के गांव करौंदी स्थित पेट्रोल पंप पर ट्रैक्टर की टक्कर से सेल्समैन की मौत हो गई। ट्रैक्टर को नाबालिग लड़का चला रहा था, जो उसमें तेल डलवाने के लिए पेट्रोल पंप पर आया था। हादसे के बाद पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज करते हुए ट्रैक्टर चालक को पकड़ कर कोर्ट में पेश किया। ।
हादसा शनिवार की दोपहर में करीब साढे 12 बजे हुआ। गांव करौंदी निवासी अजयपाल (20) पुत्र धर्मवीर गांव के पास ही स्थित भारत पेट्रोल पंप पर सेल्समैन था। दोपहर में वह पंप पर लगी मशीन के पास बैठा था। इसी दौरान डीजल भरवाने के लिए आये ट्रैक्टर ने अजयपाल को टक्कर मार दी। हादसे में गंभीर रूप से अजय पाल को उसका साथी सीएचसी पुवांरका ले गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भिजवा दिया और हादसे के जिम्मेदार ट्रैक्टर को कब्जे में लेते हुए चालक को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

इंस्पेक्टर योगेश शर्मा ने बताया, कि ट्रैक्टर को नाबालिग लड़का चला रहा था। मृतक के चाचा मोनी कुमार पुत्र राजा राम की तहरीर पर हादसे की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। बाल अपचारी को कोर्ट में पेश किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed