फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Salary of seven officers stopped due to negligence in disposal of complaints

शिकायतों के निस्तारण में लापरवाही पर सात अधिकारियों का वेतन रोका

Sun, 13 Dec 2020 11:02 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 13 Dec 2020 11:02 PM IST
विज्ञापन
Salary of seven officers stopped due to negligence in disposal of complaints
आईजीआरएस पोर्टल पर प्राप्त शिकायतों का नहीं होता समय पर निस्तारण
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
सहारनपुर। आईजीआरएस पोर्टल पर प्राप्त शिकायतों का निस्तारण करने में सहारनपुर जिला 74 वें स्थान पर रहा। शिकायतों का निस्तारण करने में लापरवाही बरतने पर सात अधिकारियों का वेतन रोकने का निर्देश दिया गया है।

रविवार शाम अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) एसबी सिंह की अध्यक्षता में आईजीआरएस पोर्टल पर प्राप्त शिकायतों के निस्तारण की समीक्षा की गई। उन्होंने बताया कि आईजीआरएस पोर्टल पर प्राप्त शिकायतों का निस्तारण कराने तीन दिन के भीतर करने का निर्देश दिया था। बावजूद सहायक विकास अधिकारी (पंचायत) ननौता, अधिशासी अभियंता अपर खण्ड पूर्वी यमुना नहर सिंचाई विभाग, जिला खाद्य एवं विपणन अधिकारी, अभिहीत अधिकारी, नायब तहसीलदार बेहट, जिला कृषि अधिकारी तथा तहसीलदार बेहट शिकायतों का निस्तारण नहीं किया गया। इसी के चलते इन सातों अधिकारियों का वेतन रोके अग्रिम आदेश तक रोकने का निर्देश दिया गया है। अपर जिलाधिकारी ने जनपद के सभी विभागाध्यक्षों एवं अधिकारियों को निर्देश दिया कि आईजीआरएस पोर्टल पर प्राप्त शिकायतों का समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed