{"_id":"60afebb68ebc3eef0b50623e","slug":"salary-not-received-for-four-months-workers-in-trouble-saharanpur-news-mrt540149440","type":"story","status":"publish","title_hn":"चार माह से नहीं मिला वेतन, तंगहाली में कर्मी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चार माह से नहीं मिला वेतन, तंगहाली में कर्मी
विज्ञापन
सहारनपुर। कोरोना काल में भी जल निगम के कर्मचारियों को वेतन के लाले पड़ रहे हैं। चार महीने से वेतन नहीं मिल पा रहा है। वहीं, सेवानिवृत्त हो चुके कर्मचारियों को पेंशन नहीं मिल पा रही है। ऐसे में इनके परिवारों के सामने रोटी का संकट है। परिवार के लोग जैसे तैसे गुजार कर रहे हैं, लेकिन इनकी सुध लेने को कोई तैयार नहीं है।
बीते वर्ष जब कोरोना संक्रमण शुरू हुआ था, तब भी जल निगम कर्मियों के सामने वेतन और पेंशन को लेकर यही स्थिति बनी थी। तब प्रदेश भर के जल निगम कर्मचारियों ने एक माह तक जिला कार्यालय पर धरना प्रदर्शन तक किया था। उस समय अधिकारियों ने बकाया वेतन भुगतान शीघ्र दिलाने का भरोसा दिया था, लेकिन उसके बाद सिर्फ दो महीने का ही वेतन कर्मचारियों को दिया गया। अब भी चार माह का वेतन बकाया है। सहारनपुर जनपद में कुल 245 जल निगम कर्मी वेतन एवं पेंशन ना मिलने की वजह से परेशानी से घिरे हुए हैं।
परिवार में है शादी, कैसे खरीदें सामान
जल निगम कर्मी संजीव कुमार के परिवार में जुलाई माह में एक सदस्य की शादी है, जिसके लिए उन्हें सामान की खरीदारी करनी हैं परंतु वह यह सोच कर परेशान है कि खर्च का इंतजाम कैसे हो पाएगा। उनको जीपीएफ की धनराशि भी नहीं मिल पा रही है। वहीं, मजहर अब्बास वेतन ना मिल पाने के कारण मकान का किराया तथा राशन वाले का बकाया भुगतान तक नहीं कर पा रहे हैं। अब दुकानदार भी उधार राशन देने से इनकार करने लगा है।
विज्ञापन
पेंशन ना मिलने से हैं चिंतित
अब्दुल सत्तार हृदय रोगी है, उन्हें दवाई आदि के लिए प्रतिमाह पैसों की जरूरत पड़ती है। वह फरवरी 2020 में सेवानिवृत्त हुए थे, परंतु पेंशन नहीं बनाई जा सकी है। जिस कारण पेंशन नहीं मिली है। उनका परिवार मानसिक रूप से भी परेशान है।
वहीं, एक साल पूर्व सेवानिवृत्त हुए बलबीर सिंह को पेंशन प्रपत्र नहीं मिल पाए हैं। उनकी दोनों आंखें खराब हो रही है। डॉक्टर ने ऑपरेशन कराने की सलाह दी है, परंतु पेंशन न मिल पाने के कारण आर्थिक संकट से उनका पूरा परिवार जूझ रहा है।