{"_id":"682a1e8fdc3dfac9fd0033f1","slug":"sai-tb-testing-of-cancer-and-drug-addicts-begins-saharanpur-news-c-30-1-sah1001-149712-2025-05-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur News: कैंसर, नशा करने वालों की साई टीबी जांच शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur News: कैंसर, नशा करने वालों की साई टीबी जांच शुरू
Sun, 18 May 2025 11:23 PM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
Updated Sun, 18 May 2025 11:23 PM IST
विज्ञापन
सहारनपुर। टीबी बीमारी की रोकथाम के लिए सरकारी अस्पतालों में साई टीबी जांच शुरू हो गई है। 18 साल से ऊपर वालों की कैंसर, शुगर और नशा करने वालों की साई टीबी जांच होगी। जांच में पुष्टि होने पर टीबी प्रिवेंटिव थेरेपी (टीपीटी) दवा दी जाएगी, जिसका पूरा कोर्स तीन माह का होगा।
जिला क्षय रोग विभाग के मुताबिक, जिले में करीब 6400 टीबी मरीज हैं। इनके अलावा ढाई हजार से अधिक मल्टी ड्रग रेजिस्टेंट (एमडीआर) टीबी मरीज हैं। इनका इलाज के लिए छह महीने लगातार दवा खानी होती है। पिछले दिनों शासन ने कैंसर, शुगर और नशा करने वाले लोगों की साई टीबी जांच का निर्णय लिया था। इसके बाद जिला क्षय रोग विभाग ने साई टीबी जांच के लिए स्वास्थ्य कर्मियों को प्रशिक्षण दिया।
राजकीय मेडिकल कॉलेज, एसबीडी जिला अस्पताल, टीबी अस्पताल और 19 सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों पर साई टीबी की जांच शुरू हो गई है। जांच रिपोर्ट 48 से 72 घंटे के बीच आएगी। इसमें त्वचा के जरिए टीबी की जांच होगी। पुष्टि होने पर टीबी प्रिवेंटिव थेरेपी दवा दी जाएगी।
विज्ञापन
मरीज को सप्ताह में तीन गोली खानी होगी। यह दवा उसे 12 सप्ताह तक खानी है। साई टीबी की जांच अभी तक निजी अस्पतालों में होती थी, जो अब सरकारी अस्पतालों में शुरू हुई है, जो निशुल्क होती है। जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ. सर्वेश कुमार ने बताया कि साई टीबी की जांच शुरू कर दी गई है।