फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Sahranpur: Two children died due to falling in a deep pit of water, chaos in the family

Saharanpur: पानी के गहरे गड्ढे में गिरने से दो मासूम बच्चों की मौत, परिजनों में मचा कोहराम

Thu, 27 Jul 2023 08:56 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर Published by: Dimple Sirohi Updated Thu, 27 Jul 2023 08:56 PM IST
सार

उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में खेलते समय पानी के गड्ढे में गिरने के कारण दो बच्चों की डूबकर मौत हो गई। बच्चों की मौत से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।

विज्ञापन
Sahranpur: Two children died due to falling in a deep pit of water, chaos in the family
meerut police - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गंगोह थानाक्षेत्र में खेलते समय पानी के गड्ढे में गिरने से दो मासूम बच्चों की मौत हो गई। बच्चों की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया और गांव में शोक की लहर दौड़ गई।
विज्ञापन


गंगोह क्षेत्र के गांव बेगी नाजर निवासी नसीम का बेटा सुहेल(7) और तौहीद (9) पुत्र रहीस बुधवार दोपहर बाद घर से खेलने के लिए निकले थे। जब दोनों बच्चे शाम तक भी घर वापस नही आए तो परिजनों को चिंता हुई।
विज्ञापन


उन्होंने गांव में तलाश शुरू की, लेकिन रात तक भी दोनों का पता नही लग पाया। जिसके बाद परजिनों द्वारा दोनों की गुमशुदगी की तहरीर कोतवाली में दी गई।

यह भी पढ़ें : विरासत: कभी देखा है हवेली वाला गांव? यहां 200 साल का इतिहास समेटे हैं 24 आलीशान हवेलियां और 11 ऐतिहासिक मंदिर
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस हरकत में आई और परिजनों को साथ लेकर बच्चों की तलाश के लिए गांव में सर्च अभियान चलाया। काफी तलाश के बाद भी बच्चों का कहीं कोई सुराग नही मिल पाया। अंत में पास में ही बने करीब 10 फुट गहरा गढ्ढे में तलाश किया गया, तो दोनों बच्चों के शव और एक साइकिल बरामद हुई।

अंदेशा है कि फिसल कर दोनों बच्चों समेत पानी भरे गढ्ढे में जा गिरी। दोनों मासूम बच्चों की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया है। घर वालों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed