{"_id":"625a5c701d41d41a0026f27f","slug":"saharanpur-youth-dies-under-suspicious-circumstances-family-members-allege-murder","type":"story","status":"publish","title_hn":"सहारनपुर: संदिग्ध परिस्थितियों में युवक की मौत, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप, पुलिस ने तीन लोगों को हिरासत में लिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सहारनपुर: संदिग्ध परिस्थितियों में युवक की मौत, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप, पुलिस ने तीन लोगों को हिरासत में लिया
Sat, 16 Apr 2022 11:34 AM IST
Dimple Sirohi
अमर उजाला ब्यूरो, सहारनपुर
अमर उजाला ब्यूरो, सहारनपुर
Published by: Dimple Sirohi
Updated Sat, 16 Apr 2022 11:34 AM IST
सार
व्यक्ति की मौत के मामले में परिजनों का आरोप है कि कुछ लोगों ने उससे बेरहमी से मारपीट की है। मामले में पुलिस ने चार लोगों को हिरासत में लिया है, जिनसे पूछताछ की जा रही है। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
सहारनपुर में हत्या
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में कोतवाली सदर क्षेत्र में संदिग्ध परिस्थितियों में एक व्यक्ति की मौत हो गई। हत्या की सूचना पर इलाके में सनसनी फैल गई। परिजनों ने तीन लोगों पर हत्या का आरोप लगाते हुए पुलिस में तहरीर दी है। वहीं सूचना पर पुलिस ने घटनास्थल पहुंचकर शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। पूरे मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार कोतवाली सदर थाना क्षेत्र के वेद विहार निवासी मुकेश (40) पुत्र नारायण की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। परिजनों ने क्षेत्र के ही तीन लोगों पर हत्या का आरोप लगाया है। बताया गया कि मुकेश शराब पीने का आदी था। शुक्रवार की शाम को वह घर से निकला था, जिसके बाद देर रात 11:00 बजे चार लोग उसे घर छोड़ गए। घर पहुंचने पर वह सो गया। सुबह मृत अवस्था में घर के बाहर पड़ा मिला।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: विदेशी एके-47 रायफल प्रकरण: रिमांड पर आरोपियों से पूछताछ, निशानदेही पर मिले 115 कारतूस, खुलेंगे बड़े राज
विज्ञापन
परिजनों का आरोप है कि कुछ लोगों ने उससे बेरहमी से मारपीट की है। मामले में पुलिस ने चार लोगों को हिरासत में लिया है, जिनसे पूछताछ की जा रही है। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
एसीपी राजेश कुमार का कहना है कि मृतक के पैर और चेहरे पर चोट के निशान हैं, वह शराब पीने का आदी था। वहीं पुलिस को परिजनों ने हत्या का आरोप लगाते हुए तीन लोगों के खिलाफ तहरीर दी है, पूरे मामले की जांच की जा रही है।