फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Saharanpur Youth Dies After Being Hit by Unknown Vehicle on Delhi-Dehradun Expressway

बागपत: एक्सप्रेसवे पर अज्ञात वाहन की टक्कर से सहारनपुर के युवक की मौत, सीसीटीवी खंगाल रही पुलिस

Sat, 26 Sep 2026 10:41 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत Published by: Dimple Sirohi Updated Sat, 26 Sep 2026 10:41 AM IST
सार

बागपत में दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर अज्ञात वाहन की टक्कर से सहारनपुर निवासी युवक की मौत हो गई। पुलिस सीसीटीवी फुटेज से वाहन की पहचान में जुटी है।

विज्ञापन
Saharanpur Youth Dies After Being Hit by Unknown Vehicle on Delhi-Dehradun Expressway
युवक का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बागपत में दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर शुक्रवार रात दर्दनाक हादसा हो गया। बाघू गांव के पास कार से उतरकर वापस बैठ रहे सहारनपुर निवासी युवक को तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। गंभीर हालत में जिला अस्पताल ले जाए गए युवक की उपचार के दौरान मौत हो गई।

विज्ञापन


कार से उतरकर लघुशंका के लिए गया था युवक
सहारनपुर के नवाइस कैंप निवासी विजय धवन का बेटा राघव धवन शुक्रवार रात कार से दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे के रास्ते दिल्ली अपने दोस्त के यहां जा रहा था। रात करीब दो बजे बाघू गांव के पास उसने कार रोकी और लघुशंका करने के लिए नीचे उतरा।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: बदला मौसम का मिजाज: वेस्ट यूपी में रिमझिम बरसात ने दी गर्मी से राहत, तापमान में गिरावट; दो दिन बारिश के आसार

विज्ञापन
विज्ञापन

वापस कार में बैठते समय हुआ हादसा
लघुशंका करने के बाद राघव जैसे ही वापस कार में बैठने लगा, तभी तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मार दी। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना मिलने पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को जिला अस्पताल लेकर गई।

उपचार के दौरान युवक की मौत
जिला अस्पताल में उपचार के दौरान राघव धवन की मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। हादसे के बाद अज्ञात वाहन चालक वाहन समेत मौके से फरार हो गया।

सीसीटीवी से वाहन की तलाश
पुलिस ने अज्ञात वाहन की पहचान के लिए एक्सप्रेसवे पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालना शुरू कर दिया है। पुलिस फुटेज के आधार पर वाहन और उसके चालक की पहचान करने में जुटी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed