{"_id":"6944ec879e3bde5abb03d0b6","slug":"saharanpur-young-woman-killed-in-bike-accident-sister-and-aunt-critically-injured-2025-12-19","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur: बाइक की टक्कर से NCC कैडेट युवती की मौत, बहन-चाची गंभीर घायल, जन्मदिन समारोह से लौट रही थीं तीनों","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur: बाइक की टक्कर से NCC कैडेट युवती की मौत, बहन-चाची गंभीर घायल, जन्मदिन समारोह से लौट रही थीं तीनों
Fri, 19 Dec 2025 11:41 AM IST
डिंपल सिरोही
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
Published by: डिंपल सिरोही
Updated Fri, 19 Dec 2025 11:41 AM IST
सार
नकुड़ के गांव सढौली में जन्मदिन समारोह से पैदल लौट रही युवती की तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से मौत हो गई। हादसे में उसकी बहन और चाची गंभीर रूप से घायल हैं, जिनका इलाज हायर सेंटर में जारी है।
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
सहारनपुर जनपद के नकुड़ थानाक्षेत्र के गांव सढौली में बृहस्पतिवार रात दर्दनाक सड़क हादसे में 20 वर्षीय युवती की मौत हो गई, जबकि उसकी छोटी बहन और चाची गंभीर रूप से घायल हो गईं। तीनों पड़ोस में आयोजित एक जन्मदिन समारोह से पैदल घर लौट रही थीं।
विज्ञापन
तेज रफ्तार बाइक ने मारी टक्कर
गांव सढौली निवासी श्रवण ने बताया कि उनकी बेटियां खुशी और आरचू अपनी चाची पूजा के साथ जन्मदिन कार्यक्रम में गई थीं। रात करीब साढ़े नौ बजे जब तीनों पैदल घर लौट रही थीं, तभी सहारनपुर की ओर से तेज गति से आ रही बाइक ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि तीनों सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गईं।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: इंडेंट बढ़ाने की मांग: हाड़ कंपाती ठंड में भी अडिग किसान, मेरठ में रातभर धरने पर डटे भाकियू कार्यकर्ता
विज्ञापन
अस्पताल में खुशी को किया मृत घोषित
शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और घायलों को सहारनपुर के एक निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने खुशी को मृत घोषित कर दिया। पूजा का इलाज सहारनपुर के निजी अस्पताल में चल रहा है, जबकि आरचू को गंभीर हालत में ऋषिकेश स्थित एम्स में भर्ती कराया गया है। दोनों की स्थिति नाजुक बनी हुई है।
NCC कैडेट थी मृतका
मृतका खुशी हरि कॉलेज में बीए की छात्रा थी और एनसीसी कैडेट भी थी। पिता श्रवण संविदा पर सफाई कर्मचारी हैं। परिवार में पत्नी, घायल बेटी आरचू और एक छोटा बेटा है।
पुलिस कार्रवाई
हादसे की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। परिजनों ने किसी भी कानूनी कार्रवाई से इंकार कर दिया। पुलिस ने पंचनामा भरकर शव परिजनों को सौंप दिया।