फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Saharanpur: Young man became unconscious due to electric shock, applied cow dung on him, painful end

Saharanpur : करंट लगने से अचेत हुआ युवक, डॉक्टर के पास ले जाने के बजाय लेप दिया गोबर, दर्दनाक मौत

Fri, 08 Aug 2025 12:03 AM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, सहारनपुर
अमर उजाला नेटवर्क, सहारनपुर Published by: मोहम्मद मुस्तकीम Updated Fri, 08 Aug 2025 12:03 AM IST
सार

15 मिनट तक ग्रामीण उसके शरीर पर गोबर लगाते रहे, मगर डॉक्टर के पास नहीं ले गए। अगर डॉक्टर के पास ले जाते तो शायद उसकी जान बच जाती। 

विज्ञापन
Saharanpur: Young man became unconscious due to electric shock, applied cow dung on him, painful end
उस्मान की फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

तकनीक के इस दौर में भी अंधविश्वास कितना हावी है, इसकी बानगी बृहस्पतिवार को गंगोह के बल्लामजरा गांव में दिखाई दी। गांव निवासी उस्मान (43) हाईटेंशन लाइन की चपेट में आ गया। ग्रामीण उसे करीब 10 किमी दूर अस्पताल लेकर जाने की बजाय 15 मिनट तक उसके शरीर पर गोबर का लेप करते रहे, लेकिन जान नहीं बच सकी। पिछले दो दिनों में इस तरह का यह दूसरा मामला है।
विज्ञापन

 

बल्लामजरा निवासी उस्मान के मकान पर बृहस्पतिवार सुबह से बिजली नहीं थी। वह यह देखने के लिए ट्रांसफार्मर के पास पहुंचा कि तार में कोई समस्या तो नहीं है, तभी वह हाईटेंशन लाइन की चपेट में आ गया। करंट लगते ही वह अचेत होकर जमीन पर गिर पड़ा। घटना के बाद ग्रामीण मौके पर पहुंचे। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी बीच कुछ लोगों ने कहा कि शरीर पर गोबर का लेप लगाने से यह ठीक हो सकता है। इसके बाद ग्रामीणों ने उस्मान के शरीर पर गोबर का लेप लगाना शुरू कर दिया। करीब 15 मिनट तक शरीर में कोई हलचल नहीं हुई। तब आनन-फानन में करीब 10 किलोमीटर दूर सीएचसी पर लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। 
 
विज्ञापन

इसके बाद परिजनों ने शव को गांव में ले जाकर सुपुर्द-ए-खाक कर दिया। मृतक उस्मान चार भाइयों और दो बहनों में तीसरे नंबर का था। उसके तीन बेटे और तीन बेटियां हैं। वह खेती और मेहनत-मजदूरी के सहारे परिवार का पालन-पोषण करता था। बता दें, कि बुधवार को भी गांव सांगाठेडा में एक युवक की हाईटेंशन लाइन का करंट लगने से मौत हो गई थी। उसके शव को रेत दबाकर जिंदा करने का प्रयास किया गया था।
 

कई बार कर चुके शिकायत
ग्राम प्रधान उस्मान ने बताया कि गांव में जर्जर तारों और खराब ट्रांसफार्मर की शिकायत कई बार विद्युत निगम से की गई थी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। ट्रांसफार्मर खुले में रखे हुए हैं। उन्होंने विद्युत निगम पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की है। वहीं, जेई राजकिशोर ने बताया कि पूरे मामले की जांच की जा रही है।
 

ये बोले डीएम
यह कोरा अंधविश्वास है। आम जनता से अपील है कि ऐसा बिल्कुल भी न करें। किसी भी आपात स्थिति में अंधविश्वास की बजाय व्यक्ति को डॉक्टर के पास लेकर जाएं, जिससे जान बचाई जा सके।
- मनीष बंसल, जिलाधिकारी

सीएमओ ने ये कहा
इस तरह अंधविश्वास में आकर जान नहीं बचाई जा सकती। जितने समय में गोबर का लेप किया गया, अगर उस अवधि में डॉक्टर के पास लेकर जाते तो शायद जान बच सकती थी। गोबर का लेप करने से झुलसे हुए व्यक्ति को संक्रमण का भी खतरा रहता है। ऐसा न करें और समय पर उपचार कराएं।
- डॉ. प्रवीण कुमार, सीएमओ

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed