{"_id":"66faae3b1848f985bc0db69a","slug":"saharanpur-women-will-get-admission-in-darul-uloom-management-is-considering-but-there-will-be-restrictions-2024-09-30","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur: बड़ा फैसला...दारुल उलूम में महिलाओं को मिलेगा प्रवेश, प्रबंधन कर रहा विचार, मगर ये होंगी पाबंदी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur: बड़ा फैसला...दारुल उलूम में महिलाओं को मिलेगा प्रवेश, प्रबंधन कर रहा विचार, मगर ये होंगी पाबंदी
Mon, 30 Sep 2024 07:27 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम
अमर उजाला नेटवर्क, सहारनपुर
अमर उजाला नेटवर्क, सहारनपुर
Published by: मोहम्मद मुस्तकीम
Updated Mon, 30 Sep 2024 07:27 PM IST
सार
दारूल उलूम में महिलाओं के आने पर पाबंदी लगा दी गई थी। क्योंकि इससे यहां के छात्रों की पढ़ाई में खलल पड़ रहा था। अब नए नियमों के साथ जल्द ही यहां महिलाओं को आने की इजाजत दी जा सकती है।
विज्ञापन
दारूल उलूम देवबंद।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
इस्लामी तालीम के प्रमुख केंद्र दारुल उलूम में महिलाओं के प्रवेश पर लगी रोक को जल्द हटा दिया जाएगा। महिलाएं कुछ शर्तों के साथ फिर से दारुल उलूम और एशिया की प्रसिद्ध मस्जिद रशीदिया में आ सकेंगी। इसके लिए प्रबंधन नए नियम बनाने पर विचार कर रहा है।
विज्ञापन
नए सत्र का आरंभ होने के साथ ही दारुल उलूम प्रबंधन ने छात्रों को अनुशासन में रखने के लिए नियमों को सख्त किया हुआ था, जिससे छात्र पढ़ाई पर ही ध्यान क्रेंद्रित रखें। बाहर से संस्था को देखने के लिए आने वाली महिलाओं की भीड़ की वजह से उनकी पढ़ाई प्रभावित हो रही थी। इतना ही नहीं महिलाएं पर्दे का ख्याल न रखते हुए यहां रील बना रही थीं। जिन्हें सोशल मीडिया पर वायरल किया जा रहा था। इससे संस्था की बदनामी हो रही थी। लगातार इसकी शिकायतें प्राप्त हो रही थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
बीती 17 मई को सभी बातों को मद्देनजर रखते हुए प्रबंधन ने संस्था में महिलाओं के प्रवेश पर पूर्णतया पाबंदी लगा दी थी। इसकी वजह से दारुल उलूम को देखने की ख्वाहिश लेकर देवबंद पहुंचने वाली महिलाओं को मायूस होकर लौटना पड़ रहा था। लगातार इस तरह की जानकारियां संस्था को मिल रही थीं, जिसके बाद दारुल उलूम ने अब रुख थोड़ा नरम किया है।
सोमवार को संस्था के मोहतमिम मौलाना मुफ्ती अबुल कासिम नोमानी ने कहा कि संस्था में पुन: महिलाओं के प्रवेश को लेकर विचार किया जा रहा है, लेकिन इसके लिए नए नियम बनाए जा रहे हैं। जल्द ही महिलाओं को संस्था में कुछ शर्तों के साथ भीतर आने की अनुमति दी जाएगी।

ये हो सकते हैं नए नियम
दारुल उलूम के सूत्र बताते हैं कि प्रबंध तंत्र नए नियमों के तहत संस्था में फोटोग्राफी को पूर्णतया वर्जित कर सकता है। इतना ही नहीं महिला या पुरुष किसी को संस्था के भीतर या बाहर के परिसर में रील बनाने की इजाजत नहीं होगी। प्रबंधन विचार कर रहा है कि कोई भी बाहरी व्यक्ति संस्था के भीतर मोबाइल न लेकर जाए। एक एंट्री पास भी तैयार किया जा रहा है। जिसके बगैर किसी को अंदर जाकर घूमने की अनुमति नहीं होगी।