फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   UP: Saharanpur will host the first goalball competition, organized on 20th and 21st September

यूपी: सहारनपुर करेगा पहली गोलबॉल प्रतियोगिता की मेजबानी, 20 और 21 सितंबर को होगा आयोजन

Sun, 17 Sep 2023 01:15 AM IST
मेरठ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर Published by: मेरठ ब्यूरो Updated Sun, 17 Sep 2023 01:15 AM IST
सार

पहली उत्तर प्रदेश राज्य गोलबॉल प्रतियोगिता की मेजबानी की जिम्मेदारी सहारनपुर को मिली है।

विज्ञापन
UP: Saharanpur will host the first goalball competition, organized on 20th and 21st September
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : self

विस्तार

पहली उत्तर प्रदेश राज्य गोलबॉल प्रतियोगिता की मेजबानी की जिम्मेदारी सहारनपुर को मिली है। प्रतियोगिता डॉ. भीमराव आंबेडकर स्पोर्ट्स स्टेडियम में 20 और 21 सितंबर को होगी, जिसमें दृष्टिबाधित खिलाड़ी प्रतिभाग करेंगे।
विज्ञापन


खेल अधिकारी अनिमेष सक्सेना ने बताया कि गोलबॉल खेल ओलंपिक में शामिल है। प्रदेश में पहली बार राज्य स्तर पर प्रतियोगिता होने जा रही है, जिसको कराने की जिम्मेदारी सहारनपुर को मिली है। यह सहारनपुर के लिए गौरव की बात है।
विज्ञापन


प्रतियोगिता गोलबॉल इंडियन ब्लाइंड एसोसिएशन के सचिव डेविड और स्वराज सिंह की देखरेख में होगी। प्रतियोगिता का आयोजन गोलबाॅल इंडियन ब्लाइंड एसोसिएशन उत्तर प्रदेश एवं जिला खेल विकास एवं प्रोत्साहन समिति सहारनपुर द्वारा संयुक्त रूप से किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रतियोगिता का आयोजन जिलाधिकारी डॉ. दिनेश चंद्र के निर्देशन में हो रहा है। उन्होंने बताया कि गोलबाल ओलंपिक मान्यता प्राप्त खेल है, जिसकी टीम ओलंपिक में प्रतिभाग करती है। प्रतियोगिता में एटा, मैनपुरी, आगरा, अलीगढ़, शामली, लखनऊ, मुजफ्फरनगर व सहारनपुर के खिलाड़ी भाग लेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed