फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Saharanpur will be divided into 10 zones and 34 sectors.

Saharanpur News: 10 जोन 34 सेक्टरों में बंटेगा सहारनपुर

Tue, 27 Jun 2023 12:05 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 27 Jun 2023 12:05 AM IST
विज्ञापन
Saharanpur will be divided into 10 zones and 34 sectors.
कांवड़ यात्रा
विज्ञापन



-- 52 सब सेक्टर भी बनाए जाएंगे, पुलिस-प्रशासन ने की तैयारी
-- जनपद में 10 जोनल और 34 सेक्टर मजिस्ट्रेट नियुक्त होंगे


संवाद न्यूज एजेंसी

सहारनपुर। कांवड़ यात्रा को लेकर पुलिस-प्रशासन तैयारियों में जुटा है। एक सप्ताह के अंदर जिले को 10 जोन और 34 सेक्टरों में बांट दिया जाएगा। इसके साथ ही 52 सब सेक्टर बनाए जाएंगे। दस जोनल और 34 सेक्टर मजिस्ट्रेट नियुक्त किए जाएंगे।
चार जुलाई से शुरू होने वाली कांवड़ यात्रा को लेकर पुलिस-प्रशासन सुरक्षा व्यवस्था में कोई कसर नहीं छोड़ रहा है। क्योंकि, कांवड़ यात्रा को लेकर जनपद बेहद अहम है। सहारनपुर के रास्ते हरियाणा, पंजाब, जम्मू-कश्मीर और पश्चिमी यूपी के कई जिलों के कांवड़िए जल लेने हरिद्वार व ऋषिकेश जाते हैं। इसी रास्ते के कांवड़िए लौटते हैं।
विज्ञापन


इसी के मद्देनजर जनपद को दस जोन, 34 सेक्टर और 52 सब सेक्टरों में विभाजित किया जाएगा। इसके साथ दस जोनल, 34 सेक्टर मजिस्ट्रेट भी नियुक्त किए जाएंगे। सभी जोनल और सेक्टर मजिस्ट्रेट की ड्यूटी 12-12 घंटे की रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

------

इन इलाकों में रहेंगे जोन
कांवड़ यात्रा के मद्देनजर 10 जोन बनेंगे। इनमें उत्तराखंड बॉर्डर की काली नदी चौकी से गागलहेड़ी तिराहे तक जोन एक बनेगा। इसका मुख्यालय मक्का बांस रहेगा। गागलहेड़ी तिराहे से राकेश केमिकल तक जोन दो, देहरादून रोड स्थित राकेश केमिकल से घंटाघर तक जोन तीन, घंटाघर से नकुड़ तिराहे तक जोन चार, नकुड़ तिराहे से हरियाणा बार्डर पर यमुना नदी के पुल तक जोन पांच रहेगा। गागलहेड़ी तिराहे से रुड़की बॉर्डर की पुलिस चौकी तक जोन छह, मंगलौर रोड देवबंद से बड़गांव, नानौता, गंगोह तक जोन सात रहेगा। बड़गांव से संजय चौक होते हुए गंगोह तक जोन आठ रहेगा। उत्तराखंड की मंगलौर चौकी से देवबंद चौकी घलौली बॉर्डर जनपद मुजफ्फरनगर की सीमा तक जोन नौ और गागलहेड़ी से शाहजहांपुर तक पर हाईवे जोन दस रहेगा।
-------
रूट डायवर्जन प्लान भी होगा लागू, लगेंगी बैरिकेडिंग
कांवड़ यात्रा को लेकर दो जुलाई से रूट डायवर्जन प्लान भी लागू कर दिया जाएगा। इसके साथ ही शहर में देहरादून रोड और अंबाला रोड पर बैरिकेडिंग भी लगाई जाएंगी। इनके बीच कुछ कट भी बनाए जाएंगे। ताकि शहरवासियों को सड़क पार करने में कोई दिक्कत न हो।

----------
ड्रोन से रहेगी नजर, चप्पे-चप्पे पर तैनात होंगे जवान
कांवड़ यात्रा की सुरक्षा में सीआरपीएफ, आरएएफ, पीएसी और स्थानीय पुलिस को लगाया जाएगा। चप्पे-चप्पे पर जवान तैनात रहेंगे। संवेदनशील इलाकों में अतिरिक्त फोर्स रहेगी। इसके साथ ही ड्रोन कैमरों से भी नजर रखी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed