{"_id":"585c1fb04f1c1ba107e3a3aa","slug":"saharanpur-was-cold-shivering-missed","type":"story","status":"publish","title_hn":"ठंडा हुआ सहारनपुर, छूट गई कंपकंपी ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ठंडा हुआ सहारनपुर, छूट गई कंपकंपी
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
Updated Fri, 23 Dec 2016 12:25 AM IST
विज्ञापन
सहारनपुर में अलाव तापते लोग।
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहारनपुर में सर्दी का सितम बढ़ने लगा है। लगातार घने कोहरे के बाद मौसम के मिजाज में आई तल्खी बृहस्पतिवार को और बढ़ गई। न्यूनतम पारा गिरकर जहां 3 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया, वहीं अधिकतम पारे में 4 डिग्री की गिरावट हुई और 18 डिग्री सेल्सियस रहा।
जिससे शीत और गलन की स्थिति बनी रही। कोहरे की घनी चादर ने मुसीबतों को और बढ़ा दिया है। इसके बाद से पारे में लगातार उतार चढ़ाव देखे जा रहे हैं। बृहस्पतिवार को न्यूनतम पारा 3 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया।
सबसे तेज गिरावट दर्ज की गई अधिकतम पारे में, जो बुधवार के सापेक्ष 4 डिग्री लुढ़क कर 18 पर पहुंच गया। इससे ठिठुरन बढ़ गई। कोहरे की घनी चादर ने मुसीबतें और बढ़ा दी। लोगों की कंपकंपी छूट गई।
विज्ञापन
हालांकि बृहस्पतिवार को दोपहर में सूर्य देव के दर्शन हुए लेकिन राहत ज्यादा देर नहीं मिल पाई। शाम को फिर से कोहरे की चादर आसमान पर तन गई थी। दृश्यता काफी कम होने की वजह से वाहनों की रफ्तार प्रभावित हुई।
मुजफ्फराबाद स्थित मौसम वैधशाला के प्रभारी राजेंद्र पाल सिंह ने बताया कि पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी के कारण मैदानों इलाकों का यह हाल हुआ है। मौसम का मिजाज अभी और तल्ख होगा।
हर दिन घने होते जा रहे कोहरे के कारण रेल सेवाओं का संचालन बुरी तरह प्रभावित हो रहा है। सहारनपुर से इलाहाबाद के बीच चलने वाली नौचंदी एक्सप्रेस का संचालन कोहरे के चलते बुरी तरह प्रभावित है।
अमृतसर से हावड़ा के बीच चलने वाली पंजाब मेल 12 घंटे लेट चल रही थी, जबकि जनसेवा एक्सप्रेस छह घंटे, गंगानगर एक्सप्रेस दो घंटे, बेगमपुरा एक्सप्रेस 6 घंटे, सद्भावना एक्सप्रेस दो घंटे लेट रहीं। इनके अलावा अन्य गाड़ियां भी एक से दो घंटे की देरी से चली। इससे यात्री परेशान रहे।