{"_id":"695a0043cc88935da105214a","slug":"saharanpur-uttarakhand-police-was-chasing-the-miscreants-ran-away-after-crushing-the-bike-rider-2026-01-04","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur: उत्तराखंड पुलिस कर रही थी पीछा, बाइक सवार को कुचलते हुए फरार हो गए बदमाश, नहीं बच सकी जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur: उत्तराखंड पुलिस कर रही थी पीछा, बाइक सवार को कुचलते हुए फरार हो गए बदमाश, नहीं बच सकी जान
Sun, 04 Jan 2026 11:23 AM IST
मोहम्मद मुस्तकीम
अमर उजाला नेटवर्क, सहारनपुर
अमर उजाला नेटवर्क, सहारनपुर
Published by: मोहम्मद मुस्तकीम
Updated Sun, 04 Jan 2026 11:23 AM IST
सार
उत्तराखंड की पुलिस कार सवार बदमाशों का पीछा करते हुए सहारनपुर की सीमा में आ गई थी। बैरिकेडिंग की गई तो बदमाशों ने बैक गियर में कार दौड़ा दी और बाइक सवार शीतल का कुचल दिया।
विज्ञापन
अस्पताल में भर्ती घायल शीतल, जिनकी बाद में मौत हो गई।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
सहारनपुर देहात कोतवाली क्षेत्र के गांव शेखपुरा कदीम में बदमाशों की कार ने बाइक सवार शीतल (53) निवासी मायाहेड़ी को कुचल दिया। घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी इलाज के दौरान मौत हो गई। बदमाशों को पकड़ने के लिए उत्तराखंड पुलिस पीछा कर रही थी।
विज्ञापन
Trending Videos
उत्तराखंड पुलिस किसी मामले में वांछित चल रहे कार सवार बदमाशों का पीछा कर रही थी। पीछा करते समय पुलिस उत्तराखंड से सहारनपुर की सीमा में पहुंच गई। पुलिस शेखपुरा कदीम तक बदमाशों के पीछे पहुंची और उन्हें रोकने के लिए बैरिकेडिंग की गई। इसी दौरान बदमाशों ने कार को बैक गियर में तेज रफ्तार से भगा दिया। कार के पीछे बाइक सवार शीतल निवासी मायाहेड़ी थाना नागल आ रहा था, जो कार की चपेट में आ गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
बदमाश शीतल को रौंदते हुए मौके से भाग गए। घटना की सूचना मिलते ही देहात कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और घायल शीतल को जिला अस्पताल भिजवाया, जहां डॉक्टरों ने उसकी हालत गंभीर देखते हुए इलाज शुरू किया, लेकिन कुछ समय बाद इलाज के दौरान शीतल ने दम तोड़ दिया। पुलिस ने मृतक के परिजनों को घटना की जानकारी दी। एसएसपी आशीष तिवारी ने बताया कि बदमाशों की गिरफ्तारी के लिए टीम गठित कर दी गई है।
