फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Saharanpur: Two youths died in bike collision, third serious, all three were not wearing helmet

सहारनपुर: बाइकों की टक्कर में दो युवकों की मौत, तीसरा गंभीर, तीनों ने नहीं लगाया था हेलमेट

Sun, 11 Aug 2024 07:58 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, सहारनपुर
अमर उजाला नेटवर्क, सहारनपुर Published by: मोहम्मद मुस्तकीम Updated Sun, 11 Aug 2024 07:58 PM IST
सार

दो बाइकों की टक्कर में दो युवकों की मौत हो गई, जबकि तीसरा युवक गंभीर रूप से घायल हाे गया। घायल को चंडीगढ़ पीजीआई भेजा गया है।

विज्ञापन
Saharanpur: Two youths died in bike collision, third serious, all three were not wearing helmet
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : iStock

विस्तार

मेडिकल कॉलेज के निकट शनिवार रात दो बाइकों की आमने-सामने की टक्कर में तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। इनमें से दो की उपचार के दौरान मौत हो गई, जबकि तीसरे को गंभीर हालत में पीजीआई चंडीगढ़ भेजा गया है।
विज्ञापन


हादसा रात साढ़े नौ बजे मेडिकल कालेज के पास हुआ। थाना क्षेत्र के गांव चतरसाली मिर्जापुर निवासी प्लेटिना बाइक पर सवार दो युवक बिजेंद्र (28) पुत्र हेतराम एवं सन्नी (27) पुत्र लाल सिंह अंबाला रोड से बीदपुर गांव की ओर जा रहे थे। अचानक सहारनपुर से आ रही बुलेट से टक्कर हो गई। राहगीरों ने पिलखनी मेडिकल चौकी को फोन किया।
विज्ञापन

पुलिस कर्मियों ने तीनों घायलों को उठाकर मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया। जहां प्लेटिना सवार बिजेंद्र तथा सन्नी की उपचार के दौरान मृत्यु हो गई। जबकि बुलेट सवार गंभीर रूप से घायल अनस पुत्र वाजिद निवासी सहारनपुर को हायर सेंटर चंडीगढ़ के लिए रेफर कर दिया गया। तीनों युवकों ने हेलमेट नहीं लगाया हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

मिर्जापुर चतराशाली के ग्राम प्रधान डॉ. ओमवीर ने बताया कि दोनों युवक अविवाहित थे। बिजेंद्र नजीबाबाद स्थित एक निजी चिकित्सा संस्थान में आई टेक्नीशियन था। वह करीब 15 दिन पूर्व छुट्टी पर घर आया था। मृतक का एक भाई तथा विधवा मां है।
दूसरा युवक सन्नी टाइल पत्थर लगाने का कार्य करता था। दोनों युवक दोस्त थे। पुलिस ने बताया कि दोनों वाहनों को कब्जे में ले लिया है। मृतक बिजेंद्र के भाई अजय की तरफ से तहरीर दी गई है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed