फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Saharanpur: Two people including CHC in-charge arrested while taking bribe of Rs 92,450

Saharanpur: सीएचसी प्रभारी समेत दो लोग 92,450 की रिश्वत लेते गिरफ्तार, मेरठ विजिलेंस टीम ने की कार्रवाई

Sat, 03 Aug 2024 02:55 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर Published by: Dimple Sirohi Updated Sat, 03 Aug 2024 02:55 PM IST
सार

उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में विजिलेंस टीम ने पुवारंका सीएचसी प्रभारी समेत दो लोगों को 92 हजार की रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया है। देहात कोतवाली में मुकदमा दर्ज किया गया है।

विज्ञापन
Saharanpur: Two people including CHC in-charge arrested while taking bribe of Rs 92,450
गिरफ्तार आरोपी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सहारनपुर जनपद में मेरठ की विजिलेंस टीम ने पुवारंका सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र प्रभारी समेत दो लोगों को 92 हजार 450 रुपये की रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार किया है। इसके अलावा 21 लाख 16 हजार 830 रुपये भी मिले हैं। बताया गया कि सीएचसी प्रभारी आयुष्मान आरोग्य मंदिर के सीएचओ को प्रोत्साहन राशि दिलाने के नाम पर 10 प्रतिशत रुपये मांगते थे। देहात कोतवाली में मुकदमा दर्ज किया गया है।

विज्ञापन


मेरठ विजिलेंस की एसपी इंदु सिद्धार्थ ने बताया कि पुवारंका सीएचसी में आयुष्मान आरोग्य मंदिर विभाग में संविदा पर काम करने वाले 20 से अधिक कर्मचारियों ने उनके यहां पर 17 जुलाई को शिकायत की थी। जिसमें बताया गया था कि उनके यहां के सीएचसी प्रभारी उनके वेतन से लेकर प्रोत्साहन राशि दिलाने के नाम पर हर कर्मचारी से 10 प्रतिशत रुपये लेते हैं।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: UP: केदारनाथ मंदिर में फंसे हैं मेरठ के चार युवक, मोबाइल हुए बंद, खाने-पीने की भी दिक्कत, दहशत में कटी रातें

विज्ञापन
विज्ञापन

कई कर्मचारियों ने बताया कि उन्हें अभी तक प्रोत्साहन राशि नहीं मिली है। प्रोत्साहन राशि दिलाने के नाम पर 10 प्रतिशत की उनसे डिमांड की जा रही है। जिसके बाद टीम ने शनिवार को एक जाल बिछाया और दो कर्मचारियों को 92 हजार 450 रुपये लेकर सीएचसी प्रभारी डाॅ. देशराज सिंह के आवास पर भेजा। यहां पर एकाउंटेंट संदीप शर्मा भी थे।

टीम ने दोनों को कर्मचारियों ने 92 हजार 450 रुपये दिए। जिसके बाद पीछे से आई टीम ने दोनों को पकड़ लिया। इसके बाद सीएचसी के आवास की तलाशी ली गई तो वहां पर 21 लाख 16 हजार 830 रुपये और मिले हैं। यह रुपया कहां से आया है, इसकी जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed