{"_id":"678e7f18887941ae8b0c3de2","slug":"saharanpur-two-caught-making-aadhar-card-for-rs-200-told-the-team-cm-drinks-tea-here-2025-01-20","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur: 200 रुपये में आधार कार्ड बनाते दो पकड़े, बोले- हमारे यहां चाय पीते हैं बड़े नेता, बच नहीं पाओगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur: 200 रुपये में आधार कार्ड बनाते दो पकड़े, बोले- हमारे यहां चाय पीते हैं बड़े नेता, बच नहीं पाओगे
Mon, 20 Jan 2025 10:28 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम
अमर उजाला नेटवर्क, सहारनपुर
अमर उजाला नेटवर्क, सहारनपुर
Published by: मोहम्मद मुस्तकीम
Updated Mon, 20 Jan 2025 10:28 PM IST
सार
नागल क्षेत्र के कोटा गांव में जनसेवा केंद्र पर बिना लाइसेंस आधार कार्ड बनाने का मामला सामने आया है। छापा मारने पहु़ंची टीम के साथ गाली-गलौज की गई और जान से मारने की धमकी दी गई।
विज्ञापन
इसी दुकान पर बनाए जा रहे थे बिना अनुमति आधार कार्ड।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
थाना नागल क्षेत्र के कोटा गांव में जनसेवा केंद्र पर बिना लाइसेंस आधार कार्ड बनाने का मामला सामने आया है, इसके एवज में मनमाफिक रुपये लिए जा रहे थे। छापा मारने पहु़ंची टीम के साथ गाली-गलौज की गई और जान से मारने की धमकी दी गई। केंद्र संचालकों ने भागने का प्रयास किया, लेकिन पुलिस की मदद से उन्हें पकड़ लिया गया।
विज्ञापन
दरअसल, पिछले कुछ समय से शिकायत मिल रही थी कि कोटा गांव में एक जनसेवा केंद्र पर बिना अनुमति के आधार कार्ड बनाए जा रहे हैं। जनसुनवाई के दौरान भी कुछ ग्रामीणों ने इसकी शिकायत प्रशासनिक अधिकारियों से की थी। प्रशासन के ई-डिस्ट्रिक्ट मैनेजर अमित यादव ने टीम के साथ सोमवार शाम छापा मारा। उस समय वहां कुछ लोगों से आधार कार्ड बनाने के नाम पर 200-200 रुपये लिए जा रहे थे। वहां पर दो युवक बैठे मिले, जो संचालक थे। उनसे आधार कार्ड बनाने के संबंध में लाइसेंस मांगा गया, लेकिन वे नहीं दिखा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि उनके पास उत्तराखंड के बैंक ऑफ बड़ौदा की आईडी के आधार पर सेंटर चलाया जा रहा है। उन्होंने टीम के साथ गाली-गलौज करने की। दोनों की पहचान तनवीर निवासी नौजली और रजा निवासी कोलकी के रूप में हुई। इसके बाद टीम ने आधार कार्ड बनाने की मशीन, लैपटॉप और अन्य उपकरण जब्त कर लिए। टीम उन्हें अपनी गाड़ी में रख रही थी। इसी दौरान दोनों युवकों के दो अन्य साथी वहां आए। एक युवक ने कहा कि गाड़ी में जो बैग रखा जा रहा है, उसमें एटीएम छूट गया है वह निकाल दीजिए। तभी वह बैग लेकर भागने लगे। चारों दुकान का शटर डालकर वहां से भाग निकले। थोड़ी देर बाद पुलिस मौके पर पहुंची, जिसके बाद दोनों संचालकों को पकड़ लिया गया, जिनसे पूछताछ की जा रही है।
टीम को दी धमकी, यहां से नहीं निकल पाओगे
जिस समय टीम ने छापा मारा, वहां पर भीड़ जमा हो गई। युवकों ने टीम को भी धमकी दी कि अगर कोई कार्रवाई हुई तो यहां से निकल नहीं पाओगे। पड़ोसी राज्य के एक बड़े नेता उनके यहां चाय पीने आते हैं। कुछ नहीं बिगाड़ सकते। यहां से वापस चले जाओ।
जिस समय टीम ने छापा मारा, वहां पर भीड़ जमा हो गई। युवकों ने टीम को भी धमकी दी कि अगर कोई कार्रवाई हुई तो यहां से निकल नहीं पाओगे। पड़ोसी राज्य के एक बड़े नेता उनके यहां चाय पीने आते हैं। कुछ नहीं बिगाड़ सकते। यहां से वापस चले जाओ।
ये बोले एसडीएम
गोपनीय सूचना के आधार पर यह कार्रवाई की गई है। 200-200 रुपये में आधार कार्ड बनाए जा रहे थे। उनके पास इसका कोई लाइसेंस भी नहीं था। दोनों को पकड़ लिया गया है, जिनकी खिलाफ केस दर्ज कराया जा रहा है।
- अंकुर वर्मा, एसडीएम सदर
गोपनीय सूचना के आधार पर यह कार्रवाई की गई है। 200-200 रुपये में आधार कार्ड बनाए जा रहे थे। उनके पास इसका कोई लाइसेंस भी नहीं था। दोनों को पकड़ लिया गया है, जिनकी खिलाफ केस दर्ज कराया जा रहा है।
- अंकुर वर्मा, एसडीएम सदर