फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Saharanpur: Two brothers-in-law and sister-in-law arrested with smack worth Rs 50 lakh

Saharanpur: 50 लाख की स्मैक के साथ दो देवर और भाभी गिरफ्तार... पूरा परिवार करता है नशे की तस्करी, कई फरार

Thu, 30 Jan 2025 06:28 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, सहारनपुर
अमर उजाला नेटवर्क, सहारनपुर Published by: मोहम्मद मुस्तकीम Updated Thu, 30 Jan 2025 06:28 PM IST
सार

पुलिस ने मोहल्ला नूरबस्ती में मुस्तफा के मकान पर छापा मारा। वहां पूरा परिवार स्मैक को छोटी-छोटी पुड़ियों में पैक कर रहा था। ये लोग बरेली से स्मैक लाकर जिले में जगह-जगह सप्लाई करते थे। 

विज्ञापन
Saharanpur: Two brothers-in-law and sister-in-law arrested with smack worth Rs 50 lakh
पकड़े गए नशा तस्कर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शहर कोतवाली पुलिस ने 50 लाख रुपये की स्मैक के साथ दो देवर और उनकी भाभी को गिरफ्तार किया है। उनके पास से 415 ग्राम स्मैक, नकदी और पैकिंग का सामान मिला है। यह तस्कर बरेली से स्मैक लाकर सहारनपुर में सप्लाई करते थे।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को पुलिस लाइन में एसपी सिटी व्योम बिंदल ने बताया कि शहर कोतवाली पुलिस ने चेकिंग के दौरान मोहल्ला नूरबस्ती में मुस्तफा के मकान पर छापा मारा। तीन आरोपियों को मौके से गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए आरोपियों के नाम मुस्तफा, उसका सगा भाई भूरा उर्फ रईस और उनकी भाभी नवाबो हैं। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि उनका परिवार लंबे समय से स्मैक की तस्करी का काम करता है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

उनके भाई सोनू उर्फ शकील के घर पर पुलिस लगातार दबिश दे रही थी, जिस कारण उसने स्मैक का काम दूसरे मकान में शिफ्ट कर दिया था। परिवार के सभी लोग स्मैक बेचने में लग गए थे। कुछ दिन पहले सोनू बरेली से शमीम नाम के व्यक्ति से स्मैक खरीदकर लाया था। उन्होंने स्वीकार किया कि वह स्मैक को छोटे-छोटे पाउच में पैक कर बेचते हैं और इससे अच्छा मुनाफा कमाते हैं। सभी घर में स्मैक की पुड़िया बना रहे थे, तभी पुलिस ने पकड़ लिया। आरोपियों से 6140 रुपये की नकदी, 415 ग्राम स्मैक, दो इलेक्ट्रॉनिक कांटे, पांच लाइटर और अन्य सामान बरामद किया।
विज्ञापन

पूरा परिवार करता है स्मैक की तस्करी
एसपी सिटी व्योम बिंदल ने बताया कि गफ्फूर का पूरा परिवार स्मैक की तस्करी में लिप्त है। फिलहाल पुलिस ने मुस्तफा, भूरा उर्फ रईस और उनकी भाभी नवाबो को पकड़ा है। सोनू उर्फ शकील, नवाबो का पति मुस्तकीम और मुस्तफा की पत्नी शहरोज फरार है। इनमें सोनू मुख्य नशा तस्कर है, जो बरेली से स्मैक लाता है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed