{"_id":"6a1edde15b7a0ff937061b16","slug":"saharanpur-three-leaders-expelled-from-bsp-accused-of-being-involved-in-anti-party-activities-2026-06-02","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur: बसपा से तीन नेता निष्कासित, पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल रहने का लगाया आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur: बसपा से तीन नेता निष्कासित, पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल रहने का लगाया आरोप
Tue, 02 Jun 2026 07:13 PM IST
Mohd Mustakim
अमर उजाला नेटवर्क, सहारनपुर
अमर उजाला नेटवर्क, सहारनपुर
Published by: Mohd Mustakim
Updated Tue, 02 Jun 2026 07:13 PM IST
सार
मंडल जोन प्रभारी और रामपुर मनिहारान व बेहट के पूर्व विधानसभा प्रभारियों को पार्टी से निकाला गया है। जिलाध्यक्ष रजनीश बंधु ने बताया कि अनुशासनहीनता पर तीनों को कई बार चेतावनी दी जा चुकी थी।
विज्ञापन
बसपा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पार्टी विरोधी गतिविधियों में संलिप्त रहने वालों के प्रति बहुजन समाज पार्टी ने सख्त रुख अख्तियार किया हुआ है। बीते एक महीने में आधा दर्जन से अधिक नेताओं को निष्कासित किया जा चुका है। इसी क्रम में अब मंडल जोन प्रभारी और दो विधानसभा क्षेत्र प्रभारियों पर कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन
जिलाध्यक्ष रजनीश बंधु ने बताया कि मंडल जोन प्रभारी राजेश कुमार प्रधान, बेहट विधानसभा अध्यक्ष वेदप्रकाश और रामपुर मनिहारान विधानसभा प्रभारी नफे सिंह के पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल होने की शिकायत मिल रही थी। पार्टी सुप्रीमो मायावती तक उनका मामला पहुंचा था। पार्टी विरोधी गतिविधियों व पार्टी में अनुशासनहीनता को लेकर तीनों को कई बार चेतावनी दी जा चुकी थी। इसके बावजूद भी इनकी गतिविधियों व कार्यशैली में कोई सुधार नही आया है। इसकी वजह से तीनों को पार्टी से निष्कासित किया गया है।
विज्ञापन
उधर, 27 मई को ललित गौतम को बेहट विधानसभा अध्यक्ष बनाया जा चुका है। इसके अलावा रामपुर मनिहारान विधानसभा अध्यक्ष की जिम्मेदारी सोनेश प्रधान को दी जा चुकी है। जिलाध्यक्ष ने बताया कि दोनों ही पार्टी के प्रति समर्पित नेता हैं। उम्मीद है कि दोनों अपने-अपने क्षेत्र में पार्टी हित में कार्य करते हुए संगठन को मजबूत करेंगे।
विज्ञापन